Delta Corp के शेयर में 11% की बढ़त, रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स डिमांड खत्म होने की उम्मीद में जमकर खरीद

Delta Corp Stock Price: ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग कंपनियों की ओर से रेट्रोस्पेक्टिव जीएसटी नोटिस को चुनौती देने वाली 30 याचिकाएं वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है। जुलाई और अगस्त की बैठकों में GST परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ को कर योग्य बेट के रूप में शामिल करने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी थी

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डेल्टा कॉर्प का शेयर सुबह बढ़त के साथ 136.05 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 17 प्रतिशत तक चढ़कर 154.95 रुपये के हाई तक गया।

Delta Corp Share price: कसीनो और गेमिंग सर्विसेज प्रोवाइडर डेल्टा कॉर्प के शेयर में 19 जून को 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जीएसटी परिषद (GST Council) की 22 जून की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर 28 प्रतिशत जीएसटी को लेकर समीक्षा हो सकने की उम्मीद में शेयर में जमकर खरीद हुई। हालांकि एक सरकारी अधिकारी ने मनीकंट्रोल को बताया है कि काउंसिल 22 जून की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग के मसले की व्यापक समीक्षा नहीं करेगी।

जीएसटी परिषद ने 1 अक्टूबर, 2023 से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए बेट की फुल वैल्यू पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू किया हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी परिषद, रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स डिमांड्स को समाप्त करने के लिए CGST अधिनियम में संशोधन पर विचार कर सकती है। गेमिंग उद्योग सरकार से अधिक अनुकूल टैक्सेशन की मांग कर रहा है। ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग कंपनियों की ओर से रेट्रोस्पेक्टिव जीएसटी नोटिस को चुनौती देने वाली 30 याचिकाएं वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है। नोटिस में बेट की फेस वैल्यू पर 28 प्रतिशत की दर से हजारों करोड़ रुपये के टैक्स बकाए की मांग की गई है।

किस हाई पर पहुंचा Delta Corp का शेयर


डेल्टा कॉर्प का शेयर सुबह बढ़त के साथ 136.05 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 17 प्रतिशत तक चढ़कर 154.95 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 11 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत होकर 147.10 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 158.55 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 105.75 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 33.26 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 66.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

जुलाई और अगस्त की बैठकों में जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ को कर योग्य दावों (बेट) के रूप में शामिल करने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी थी। साथ ही स्पष्ट किया था कि इन मामलों में फुल बेट वैल्यू पर 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा। उस समय कहा गया था कि इस इंप्लीमेंटेशन की समीक्षा 6 महीने बाद यानि अप्रैल, 2024 में की जाएगी। चूंकि अप्रैल के बाद से जीएसटी परिषद की कोई बैठक नहीं हुई है, इसलिए परिषद की 22 जून की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र के लिए टैक्सेशन की समीक्षा की उम्मीद है।

Indus Towers में ब्लॉक डील के जरिए बिके 53.30 करोड़ शेयर, कीमत 7% तक गिरी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।