Get App

रिटेल निवेशकों ने बढ़ाई बाजार से दूरी, फरवरी में 3-महीने के निचले स्तर पर पहुंची नए डीमैट खातों की संख्या

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज के आंकड़ों को मुताबिक, फरवरी महीने में करीब 20.8 लाख नए डीमैट अकाउंट खोले गए। यह नंवबर 2022 के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं जनवरी महीने के मुकाबले नए डीमैट खातों की संख्या में फरवरी में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 8:58 PM
रिटेल निवेशकों ने बढ़ाई बाजार से दूरी, फरवरी में 3-महीने के निचले स्तर पर पहुंची नए डीमैट खातों की संख्या
देश में अब कुल डीमैट अकाउंट की संख्या बढ़कर 11.25 करोड़ हो गई

शेयर बाजारों में गिरावट के कारण रिटेल निवेशक पिछले महीने इक्विटी में निवेश करने के इच्छुक नहीं थे। इसके चलते फरवरी में खोले गए नए डीमैट खातों की संख्या में कमी आई और यह पिछले 3 महीनों के निचले स्तर पर चला गया। नए डीमैट खातों की संख्या में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब इन्हें खोलने की प्रक्रिया अब कहीं आसान और सरल हो गई है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज के आंकड़ों को मुताबिक, फरवरी महीने में करीब 20.8 लाख नए डीमैट अकाउंट खोले गए। यह नंवबर 2022 के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं जनवरी महीने के मुकाबले नए डीमैट खातों की संख्या में फरवरी में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इसके साथ ही में अब देश में कुल डीमैट अकाउंट की संख्या बढ़कर 11.25 करोड़ हो गई। यह इसके पिछले महीने के मुकाबले 1.88 फीसदी, जबकि एक साल पहले की तुलना में 30 फीसदी अधिक है।

Geojit Financial Services के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट्स डॉ. वी के विजयकुमार ने बताया, "नए डीमैट खातों की बढ़ोतरी दर में गिरावट का एक साफ रुझान है। साथ ही NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने हाल ही में सक्रिय खातों में गिरावट की सूचना दी है। इसके पीछे मुख्य वजहें बाजार से खराब रिटर्न और हाल के दिनों में एफडी पर रिटर्न बढ़ना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें