Desco Infratech IPO Listing: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी डेस्को इंफ्राटेक के शेयरों की आज BSE SME पर 6 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 83 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 150 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 160.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 6.67 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Desco Infratech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE SME पर यह 168.00 रुपये (Desco Infratech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 12 फीसदी मुनाफे में हैं।
