Get App

Dividends Stocks: वित्त वर्ष 2023 में हुआ घाटा, फिर भी डिविडेंड बांटेंगी ये 21 कंपनियां, जानें क्या है ये माजरा

Dividends Stocks: मनीकंट्रोल के एक विश्लेषण से पता चलता है कि कम से कम 21 ऐसी कंपनियां है, जिन्होंने स्टैंडअलोन आधार पर वित्त वर्ष 2023 में शुद्ध घाटा दर्ज किया है, लेकिन फिर भी उन्होंने डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इनमें से कुछ कंपनियों ने कंसॉलिडेटेड स्तर पर लाभ कमाया है क्योंकि उनकी सहयोगी कंपनियों ने अच्छी कमाई दर्ज की है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 3:41 PM
Dividends Stocks: वित्त वर्ष 2023 में हुआ घाटा, फिर भी डिविडेंड बांटेंगी ये 21 कंपनियां, जानें क्या है ये माजरा
Dividends Stocks: इन कंपनियों में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 33% से 75% के बीच है

वित्त वर्ष 2023 में घाटा दर्ज करने बावजूद कई कंपनियों ने डिविडेंड (Dividend) यानी लाभांश बांटने का ऐलान किया है। अभी उन्हें इस फैसले पर शेयरधारकों से मंजूरी लेना बाकी है। इन कंपनियों में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच है। इसका मतलब है कि डिविडेंड भुगतान का सबसे अधिक लाभ इन प्रमोटरों को ही मिलेगा। मनीकंट्रोल के एक विश्लेषण से पता चलता है कि कम से कम 21 ऐसी कंपनियां है, जिन्होंने स्टैंडअलोन आधार पर वित्त वर्ष 2023 में शुद्ध घाटा दर्ज किया है, लेकिन फिर भी उन्होंने डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इनमें से कुछ कंपनियों ने कंसॉलिडेटेड स्तर पर लाभ कमाया है क्योंकि उनकी सहयोगी कंपनियों ने अच्छी कमाई दर्ज की है।

कॉर्पोरेट कंप्लायंस फर्म, MMJC & Associates के फाउंडिंग पार्टनर मकरंद जोशी के मुताबिक, डिविडेंड का भुगतान हमेशा कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे के आधार पर किया जाना चाहिए।

घाटे में चल रही इन कंपनियों में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और अडानी पोर्ट्स (Adai Ports) जैसे नाम हैं। भारती एयरटेल ने जहां 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 100% यानी 5 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं अडानी पोर्ट्स ने अपने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 250 फीसदी यानी 5 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है।

सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) और बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्प (Bombay Burmah Trading Corp) ने क्रमशः 150 प्रतिशत और 60 प्रतिशत के डिविडेंड के भुगतान की योजना बनाई है। बाकी कंपनियों ने भी 5 प्रतिशत से लेकर 250 प्रतिशत तक के डिविडेंड भुगतान की ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें