Get App

संख्या में गिरावट के बावजूद 2022 में आए IPOs ने दिया औसतन 50% रिटर्न

2022 में निगेटिव रिटर्न देने वाले आईपीओ की संख्या बढ़कर 40 फीसदी पहुंच गई है। जबकि इस अवधि में 45 फीसदी से ज्यादा की कंपनियों ने 20 फीसदी रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 11:24 AM
संख्या में गिरावट के बावजूद 2022 में आए IPOs ने दिया औसतन 50% रिटर्न
2022 में अब तक सिर्फ 8 बिग टिकट आईपीओ इश्यू आए हैं। इनसे भी एलआईसी का आईपीओ इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ रहा है

इस साल अब तक आईपीओ के जरिए होने वाली शेयर बिक्री में गिरावट के बावजूद अब तक आए IPOs ने निवेशकों को औसतन 50 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में सिर्फ 1.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 2022 में अब तक 51 आईपीओ के जरिए 38155 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 55 आईपीओ इश्यू के जरिए 64768 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

2022 में अब तक सिर्फ 8 बिग टिकट आईपीओ इश्यू आए हैं। इनसे भी एलआईसी का आईपीओ इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ रहा है। ये आईपीओ 2022 के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले आईपीओ से एक रहा है। जबकि पिछले साल ऐसे 33 आईपीओ देखने को मिले थे जिनमें से हर एक की साइज 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। ये आंकड़े बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री दीपनवीता मजूमजदार ने जुटाए हैं।

Hot Stocks: निफ्टी में जल्द ही 18350 का स्तर मुमकिन, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

सितंबर 2021 तक आईपीओ मार्केट ने 74 फीसदी का रिटर्न दिया था जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में 20 फीसदी का रिटर्न दिया था। 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इश्यू साइज के 16 आईपीओ ऐसे हैं जो इस समय अपने इश्यू प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें