Trading Ideas : 19 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 325.78 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 76,909.68 पर और निफ्टी 76.60 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 24,078.30 पर बंद हुआ था। GIFT Nifty के संकेतों को देखते हुए लगता है कि 20 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में रिकवरी आ सकती है। GIFT Nifty बढ़त के साथ 24,222 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है।
