देश के एविएशन रेगुलेटर, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने दिसंबर महीने के दौरान इंडिगो की उड़ानों में बड़े पैमाने पर आई रुकावटों को लेकर शुक्रवार 16 जनवरी को एयरलाइन के खिलाफ अपना फाइनेंशियल एनफोर्समेंट ऑर्डर जारी किया। इस आदेश के बाद IndiGo पर कुल मिलाकर ₹1,180 करोड़ से ज्यादा का वित्तीय असर पड़ने का अनुमान है। इसमें जुर्माना, यात्रियों को मुआवजा, टिकट रिफंड और अनुपालन से जुड़े सुरक्षा उपाय शामिल हैं।
