धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स (Dhampur Bio Organics) का शेयर आज 26 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में लगभग 13 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पोस्ट करने के एक दिन बाद आज शेयर में जोरदार उछाल नजर आया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 13.02 प्रतिशत बढ़कर 80.20 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 70.96 करोड़ रुपये रहा था। मुनाफे में वृद्धि को आय में तेज वृद्धि से सहायता मिली। कंपनी की आय मार्च तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 70 प्रतिशत बढ़कर 2665.86 करोड़ रुपये हो गई।
