Get App

Dhariwalcorp IPO Listing: 41% प्रीमियम पर धमाकेदार एंट्री के बाद मुनाफावसूली, शेयर आए लोअर सर्किट पर

Dhariwalcorp IPO Listing: धारीवालकॉर्प कई प्रकार के वैक्स, इंडस्ट्रियल केमिकल्स और पेट्रोलियम जेली की खरीद-बिक्री करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 174 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 4:05 PM
Dhariwalcorp IPO Listing: 41% प्रीमियम पर धमाकेदार एंट्री के बाद मुनाफावसूली, शेयर आए लोअर सर्किट पर
Dhariwalcorp IPO Listing: धारीवालकॉर्प का ₹25.15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-5 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Dhariwalcorp IPO Listing: वैक्स, केमिकल और जेली कंपनी धारीवालकॉर्प (Dhariwalcorp) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 174 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 106 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 150 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41.51 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Dhariwalcorp Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर  यह 142.50 रुपये (Dhariwalcorp Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 34.43 फीसदी मुनाफे में हैं।

Dhariwalcorp IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

धारीवालकॉर्प का ₹25.15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-5 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 174.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 76.93 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 279.17 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 183.89 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 23,72,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वेयरहाउस बनाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

Dhariwalcorp के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें