स्टॉक मार्केट में शुक्रवार (29 अप्रैल) को काफी उतार-चढ़ाव दिखा। सुबह में बाजार अच्छी मजबूती के साथ खुले। लेकिन, दोपहर में हुई बिकवाली से मार्केट ने न सिर्फ अपनी बढ़त गंवा दी बल्कि यह काफी गिरकर बंद हुआ। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 460 अंक लुढ़कर कर 57,060 अंक पर बंद हुआ। बाजार पर सेलिंग प्रेशर ज्यादा था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी के सभी सेक्टर के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।
