Diensten Tech IPO Listing: लिस्टिंग पर ही निवेश हुआ ढाई गुना, 140% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री ने मचाया धमाल

Diensten Tech IPO Listing: डींस्टेन टेक (पूर्व नाम जेकेटी कंसल्टिंग) आईटी प्रोफेशनल रिसोर्सिंग, आईटी कंसल्टिंग, आईटी ट्रेनिंग और सॉफ्टवेयर एएमसी सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 4:17 PM
Diensten Tech IPO Listing: डींस्टेन टेक का ₹22.08 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Diensten Tech IPO Listing: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली डींस्टेन टेक (Diensten Tech) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 53 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 100 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 240 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 140 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Diensten Tech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 252.00 रुपये (Diensten Tech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 152 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Diensten Tech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    डींस्टेन टेक का ₹22.08 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 53.94 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 9.60 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 154.99 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 35.87 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 22.08 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में करेगी।


    Diensten Tech के बारे में

    वर्ष 2007 में बनी डींस्टेन टेक (पूर्व नाम जेकेटी कंसल्टिंग) आईटी प्रोफेशनल रिसोर्सिंग, आईटी कंसल्टिंग, आईटी ट्रेनिंग और सॉफ्टवेयर एएमसी सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 1.17 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में घटकर 1.45 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 16.06 लाख रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 167 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 37.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 1.71 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा और 26.21 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

    Vraj Iron and Steel IPO Listing: सरिया कंपनी ने बना दिया तगड़ा मुनाफा, 15% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।