Vraj Iron and Steel IPO Listing: सरिया कंपनी ने बना दिया तगड़ा मुनाफा, 15% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट

Vraj Iron and Steel IPO Listing: व्रज आयरन एंड स्टील व्रज ब्रांड नाम के तहत स्पंज आयरन, एमएस बिलेट्स और टीएमटी बार बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 4:16 PM
Vraj Iron and Steel IPO Listing:व्रज आयरन एंड स्टील का ₹171 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Vraj Iron and Steel IPO Listing: सरिया बनाने वाली क्रिस्टल व्रज आयरन एंड स्टील (Vraj Iron and Steel) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 126 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 207 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 240.00 रुपये और NSE पर  240.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 15.94 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Vraj Iron and Steel Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर NSE पर यह 252.00रुपये (Vraj Iron and Steel Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 21.74 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Vraj Iron and Steel IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    व्रज आयरन एंड स्टील का ₹171 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 126.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 173.99 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 221.66 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 58.31 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 82,60,870 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी बिलासपुर प्लांट के विस्तार, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Vraj Iron and Steel के बारे में

    वर्ष 2004 में बनी व्रज आयरन एंड स्टील व्रज ब्रांड नाम के तहत स्पंज आयरन, एमएस बिलेट्स और टीएमटी बार बनाती है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में इसके दो मैनुफैक्चरिंग प्लांट्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 10.99 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 28.70 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 54.00 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 33 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 517.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 44.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 304.81 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

    Diensten Tech IPO Listing: लिस्टिंग पर ही निवेश हुआ ढाई गुना, 140% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री ने मचाया धमाल

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।