शेयर बाजार में DIIs ने 152 करोड़ और FIIs ने 1,154 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DIIs) ने 18 सितंबर को 152 करोड़ रुपये के शेयरों को खरीदारी की, जबकि फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FIIs) ने इस दौरान 1,154 करोड़ के शेयरों की खरीदारी की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रोविजनल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 18 सितंबर को 11,795 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि 11,642 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 7:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल अब तक फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FIIs) कुल 1.32 लाख करोड़ के शेयर बेच चुके हैं।

डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DIIs) ने 18 सितंबर को 152 करोड़ रुपये के शेयरों को खरीदारी की, जबकि फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FIIs) ने इस दौरान 1,154 करोड़ के शेयरों की खरीदारी की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रोविजनल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 18 सितंबर को 11,795 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि 11,642 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसी तरह, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 11,654 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 10,500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

इस साल अब तक फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FIIs) कुल 1.32 लाख करोड़ के शेयर बेच चुके हैं, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DIIs) ने 3.3 लाख करोड़ रुपये के शेयरों को खरीदा है।

बाजार का हाल

बीएसई सेंसेक्स 18 सितंबर को 131.43 अंक यानी 0.16 पर्सेंट की गिरावट के साथ 82,948.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41 अंक यानी 0.16 पर्सेंट नीचे 25,377.50 पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा नुकसान में रहने वाली कंपनियों में TCS, HCL टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो शामिल थीं, जबकि बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज, ICICI बैंक और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।


बैंकिंग इंडेक्स को छोड़कर सभी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी इंडेक्स में 3 पर्सेंट से भी ज्यादा की गिरावट रही, जबकि ऑटो, फार्मा, मेटल, ऑयल एंड गैस सूचकांक 0.5-1 पर्सेंट नीचे बंद हुए। मार्केट की परफॉर्मेंस के बारे में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बताया, ' शेयर बाजार में 18 सितंबर को हल्की प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली और मिडकैप शेयरों की परफॉर्मेंस में सुस्ती रही।' उनके मुातबिक, गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर निवेशक इक्विटी मार्केट में सावधानी बरत रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।