Dividend Announcements: शेयर बाजार में लिस्टेड ज्यादातर कंपनियों ने मार्च तिमाही के अपने रिजल्ट्स घोषित कर दिए हैं। इनमें से कई कंपनियों ने डिविडेंड के ऐलान किए हैं। कुछ ने बंपर तो कुछ ने कम डिविडेंड के ऐलान किए हैं। इनमें हर सेक्टर की कंपनियां हैं। मार्च तिमाही के नतीजों के साथ कंपनियां पूरे वित्त वर्ष के नतीजों का भी ऐलान करती हैं। इसलिए ज्यादातर कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।
एमआरएफ का प्रति शेयर 229 रुपये डिविडेंड
टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ ने प्रति शेयर 229 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। यह वित्त वर्ष 2025-26 का फाइनल डिविडेंड होगा। एमआरएफ ने 7 मई को डिविडेंड का ऐलान किया। कंपनी का शेयर 8 मई को 1,30,490 रुपये पर बंद हुआ।
बिस्किट बनाने वाली दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया ने बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है। वह प्रति शेयर 90.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड निवेशकों को देगी। कंपनी के 8 मई को डिविडेंड का ऐलान किया। 8 मई को कंपनी के शेयर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।
लार्सन एंड टुबरो का प्रति शेयर 38 रुपये डिविडेंड
दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी एलएंडटी ने बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी प्रति शेयर 38 रुपये का फाइनल डिविडेंड शेयरहोल्डर्स को देगी। कंपनी का शेयर 8 मई को 1.12 फीसदी गिरकर 3,978 रुपये पर बंद हुआ।
एसबीआई का प्रति शेयर 17.35 रुपये डिविडेंड
देश के सबसे बड़े बैंक ने प्रति शेयर 17.35 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। बैंक ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान 8 मई को किया। इसके बाद बैंक के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई।
टाटा कंज्यूमर का प्रति शेयर 10 रुपये डिविडेंड
टाटा समूह की कंपनी टाटा कंज्यूमर ने प्रति शेयर 10 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 8 मई को नतीजों का एलान किया है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 2.16 फीसदी चढ़कर 1,176 रुपये पर बंद हुआ।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।