Get App

Dividend Announcements: ये कंपनियां करने वाली हैं डिविडेंड की बारिश, क्या आपके पास हैं ये शेयर?

Dividend Announcements: कई कंपनियों ने डिविडेंड के ऐलान किए हैं। कुछ ने बंपर तो कुछ ने कम डिविडेंड के ऐलान किए हैं। इनमें हर सेक्टर की कंपनियां हैं। मार्च तिमाही के नतीजों के साथ कंपनियां पूरे वित्त वर्ष के नतीजों का भी ऐलान करती हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 09, 2026 पर 5:07 PM
Dividend Announcements: ये कंपनियां करने वाली हैं डिविडेंड की बारिश, क्या आपके पास हैं ये शेयर?
टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ ने प्रति शेयर 229 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है।

Dividend Announcements: शेयर बाजार में लिस्टेड ज्यादातर कंपनियों ने मार्च तिमाही के अपने रिजल्ट्स घोषित कर दिए हैं। इनमें से कई कंपनियों ने डिविडेंड के ऐलान किए हैं। कुछ ने बंपर तो कुछ ने कम डिविडेंड के ऐलान किए हैं। इनमें हर सेक्टर की कंपनियां हैं। मार्च तिमाही के नतीजों के साथ कंपनियां पूरे वित्त वर्ष के नतीजों का भी ऐलान करती हैं। इसलिए ज्यादातर कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

एमआरएफ का प्रति शेयर 229 रुपये डिविडेंड

टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ ने प्रति शेयर 229 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। यह वित्त वर्ष 2025-26 का फाइनल डिविडेंड होगा। एमआरएफ ने 7 मई को डिविडेंड का ऐलान किया। कंपनी का शेयर 8 मई को 1,30,490 रुपये पर बंद हुआ।

ब्रिटानिया का प्रति शेयर 90.50 रुपये डिविडेंड

बिस्किट बनाने वाली दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया ने बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है। वह प्रति शेयर 90.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड निवेशकों को देगी। कंपनी के 8 मई को डिविडेंड का ऐलान किया। 8 मई को कंपनी के शेयर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें