Dividend Stock: पब्लिक सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने आज 12 फरवरी को डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर 25 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कंपनी ने FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 2.30 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 3564.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 2.38 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
