लुब्रिकेंट कंपनी वीडोल कॉर्पोरेशन (Veedol Corporation) अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए हर शेयर पर 20 रुपये का अपना पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसका रिकॉर्ड डेट आने वाला है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.19 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1754.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3,057.30 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 2,800 रुपये और 52-वीक लो 1,242.60 रुपये है।
