Dividend Stocks: यह आईटी कंपनी देगी प्रत्येक शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: आईटी कंपनी एक्सिलिया सॉल्यूशंस (Accelya Solutions) के बोर्ड ने योग्य शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर 35 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने के फैसले को मंजूरी दी है। कंपनी ने डिविडेंड के उद्देश्य से योग्य शेयरधारकों की पहचान के लिए 2 फरवरी को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
Accelya Solutions के शेयर पिछले एक साल में करीब 41% चढ़े हैं

Dividend Stocks: आईटी सेक्टर की कंपनी एक्सिलिया सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड (Accelya Solutions India Limited) का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 48.47% बढ़ा है। कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। साथ ही उसने यह भी बताया कि कंपनी के बोर्ड ने योग्य शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर 35 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने के फैसले को मंजूरी दी है। एक्सिलिया सॉल्यूशंस ने डिविडेंड के उद्देश्य से योग्य शेयरधारकों की पहचान के लिए 2 फरवरी को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है।

21 फरवरी तक होगा डिविडेंड का भुगतान

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मंगलवार 24 जनवरी को आयोजित बैठक में प्रति शेयर 35 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। जैसा कि पहले बताया गया था, अंतरिम डिविडेंड के उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 2 फरवरी, 2023 है। वहीं डिविडेंड के भुगतान की तारीख मंगलवार, 21 फरवरी, 2023 है।"

पिछले एक साल में 41% बढ़ा शेयर


इस बीच एक्सिलिया सॉल्यूशंस के शेयर बुधवार 25 जनवरी को बीएसई पर 11.50% की भारी गिरावट के साथ 1,460 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीनें में कंपनी के शेयरों में करीब 8.21% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसका भाव करीब 40.94% फीसदी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- निफ्टी 17,840 से नीचे आया तो कम समय में ज्यादा रिटर्न कमाने के लिए इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव

सितंबर तिमाही में दिया था 45 रुपये का डिविडेंड

इससे पहले एक्सिलिया सॉल्यूशंस ने सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद भी योग्य शेयरधारकों को प्रति शेयर 45 रुपये के डिविडेंड का भुगतान किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 6 अक्टूबर 2022 थी। अगर दोनों डिविडेंड की राशि मिला दें, तो इस वित्त वर्ष में कंपनी अपने शेयरधारकों को अभी तक प्रति शेयर 80 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान कर चुकी हैं।

नेट सेल्स 28.55% बढ़ा

Accelya Solutions ने बीते मंगलवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि इस तिमाही उसका शुद्ध मुनाफा 48.47% बढ़कर 25.21 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 16.98 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी की बिक्री दिसंबर तिमाही में 28.55% बढ़कर 112.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसकी पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 87.16 करोड़ रुपये रहा था।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।