Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट में शेयरों की तेजी के अलावा कंपनियां मुनाफे का जो हिस्सा डिविडेंड के रूप में बांटती हैं, उसके रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा भी होता है। ऐसे में अगर आपके पोर्टफोलियो में ऐसे शेयर हैं जो डिविडेंड बांटने वाली है तो एक्स्ट्रा मुनाफा कमाया जा सकता है। यहां ऐसे ही कुछ शेयरों की डिटेल्स दी जा रही है, जिन्होंने डिविडेंड का ऐलान किया है। ये शेयर आपके पोर्टफोलियो में हैं तो हर शेयर पर 100 रुपये तक का डिविडेंड मिल सकता है। यहां इन शेयरों की डिटेल्स और डिविडेंड के साथ-साथ रिकॉर्ड डेट की डिटेल्स दी जा रही है।
