Dividend Stocks: हर शेयर पर ₹12.40 का डिविडेंड देगी यह म्यूचुअल फंड कंपनी, तिमाही नतीजे दमदार

Dividend Stocks: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Pru AMC) ने अपने निवेशकों को एक बार फिर खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 12.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 2:29 PM
Story continues below Advertisement
Dividend Stocks: कंपनी ने इस वित्त वर्ष में निवेशकों को कई बार डिविडेंड दिया है

Dividend Stocks: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Pru AMC) ने अपने निवेशकों को एक बार फिर खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ 12.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी के मुताबिक, 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12.40 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह भुगतान आगामी सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद यह राशि योग्य निवेशकों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सालभर में डिविडेंड की झड़ी

कंपनी ने इस वित्त वर्ष में निवेशकों को कई बार डिविडेंड दिया है। इससे पहले 14 जनवरी 2026 को 14.85 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया गया था। इसके अलावा, पूरे साल के दौरान 11.79 रुपये, 12.68 रुपये और 14.11 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड भी दिए गए, जिससे यह शेयर डिविडेंड के लिहाज से काफी आकर्षक बना हुआ है।


मजबूत तिमाही नतीजे

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 10.37 प्रतिशत बढ़कर ₹763 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹692 करोड़ था।

वहीं, कंपनी को रेवेन्यू में भी जोरदार बढ़त दर्ज की गई। तिमाही राजस्व 19.5 प्रतिशत बढ़कर 1,517 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 1,269 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

बाजार में लिस्टिंग के बाद से यह शेयर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहा है। 19 दिसंबर 2025 को लिस्टिंग के बाद से अब तक स्टॉक करीब 30 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में इस शेयर की लगातार पांच दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया था।

यह भी पढ़ें- LG इलेक्ट्रॉनिक्स के ₹66,000 करोड़ से ज्यादा के शेयर कल होंगे 'फ्री'; दिख सकती है बड़ी हलचल

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।