Dividend Stocks: डिविडेंड की बहार! अगले हफ्ते 28 कंपनियां देंगी शेयरधारकों को तोहफा, चेक करें पूरी लिस्ट

Dividend Stocks: अगले हफ्ते शेयर बाजार में डिविडेंड की बहार रहने वाली है। 2 से 6 फरवरी के बीच ITC, BPCL, NTPC, Sun Pharma और GAIL समेत 28 कंपनियां एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेंगी। इससे निवेशकों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी डिफेंस कंपनी Cochin Shipyard मंगलवार, 3 फरवरी को एक्स डिविडेंड पर जाएगी।

Dividend Stocks: अगले हफ्ते यानी 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच 28 कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करने जा रही हैं। इनमें ऑयल-गैस से लेकर FMCG और फार्मा सेक्टर तक की कंपनियां हैं। इससे निवेशकों को अतिरिक्त कमाई करने का मौका मिल सकते है।

ITC

FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी ITC बुधवार, 4 फरवरी को एक्स डेट पर जाएगी। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को खत्म हो रहे वित्त वर्ष के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹6.50 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि डिविडेंड का भुगतान गुरुवार, 26 फरवरी से शनिवार, 28 फरवरी के बीच किया जाएगा।


Bharat Petroleum Corporation (BPCL)

सरकारी रिफाइनरी कंपनी BPCL सोमवार, 2 फरवरी को एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 23 जनवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹10 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया है। यह डिविडेंड केवल इलेक्ट्रॉनिक मोड के जरिए 21 फरवरी 2026 या उससे पहले भुगतान किया जाएगा।

Cochin Shipyard

सरकारी डिफेंस कंपनी Cochin Shipyard मंगलवार, 3 फरवरी को एक्स डिविडेंड पर जाएगी। कंपनी के बोर्ड ने ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹3.50 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिविडेंड पात्र शेयरधारकों को 26 फरवरी 2026 या उससे पहले दिया जाएगा।

NTPC

पावर सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी NTPC शुक्रवार, 6 फरवरी को एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2.75 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसी रिकॉर्ड डेट के आधार पर शेयरधारकों की पात्रता तय होगी।

Dr Lal Path Labs

Dr Lal Path Labs गुरुवार, 5 फरवरी को एक्स डेट पर जाएगी। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹3.5 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट गुरुवार तय की गई है और डिविडेंड की रकम घोषणा के 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों के खाते में क्रेडिट की जाएगी।

Sun Pharmaceutical Industries

Sun Pharma ने भी 5 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी ने बताया है कि अगर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया जाता है, तो जिन शेयरधारकों के नाम गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज होंगे, उन्हें ही डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

GAIL (India)

PSU कंपनी GAIL भी गुरुवार, 5 फरवरी को एक्स डेट पर जाएगी। कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि अगर बोर्ड अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी देता है, तो उसी दिन को रिकॉर्ड डेट माना जाएगा।

2 से 4 फरवरी के बीच डिविडेंड देने वाली कंपनियां

कंपनी डिविडेंड अमाउंट रिकॉर्ड डेट
Bharat Petroleum Corporation (BPCL) ₹10 प्रति शेयर 2 फरवरी
Balkrishna Industries ₹4 प्रति शेयर 2 फरवरी
Metro Brands ₹3 प्रति शेयर 2 फरवरी
Siyaram Silk Mills ₹3 प्रति शेयर 2 फरवरी
Cochin Shipyard ₹3.50 प्रति शेयर 3 फरवरी
Garden Reach Shipbuilders ₹7.15 प्रति शेयर 3 फरवरी
Symphony Ltd ₹2 प्रति शेयर 3 फरवरी
ITC ₹6.50 प्रति शेयर 4 फरवरी
Gillette India कुल ₹180 प्रति शेयर 4 फरवरी
Coromandel International ₹9 प्रति शेयर 4 फरवरी
Great Eastern Shipping ₹9 प्रति शेयर 4 फरवरी
KPIT Technologies ₹2.25 प्रति शेयर 4 फरवरी
Dr Lal Path Labs ₹3.50 प्रति शेयर 5 फरवरी
Sun Pharmaceutical Industries अभी राशि तय नहीं 5 फरवरी
GAIL (India) बोर्ड मंजूरी पर निर्भर 5 फरवरी
MOIL Ltd ₹3.53 प्रति शेयर 5 फरवरी
Procter and Gamble Hygiene and Health Care ₹195 प्रति शेयर (अंतरिम + स्पेशल) 5 फरवरी
NTPC ₹2.75 प्रति शेयर 6 फरवरी
Nestle India ₹7 प्रति शेयर 6 फरवरी
National Aluminium Company (NALCO) ₹4.50 प्रति शेयर 6 फरवरी
SIS Ltd ₹7 प्रति शेयर 6 फरवरी
Sharda Cropchem ₹6 प्रति शेयर 6 फरवरी
Quess Corp ₹5 प्रति शेयर 6 फरवरी
Control Print ₹4 प्रति शेयर 6 फरवरी
Insecticides India ₹2 प्रति शेयर 6 फरवरी
Triveni Engineering ₹1.50 प्रति शेयर 6 फरवरी
HUDCO ₹1.15 प्रति शेयर 6 फरवरी
Manappuram Finance ₹0.50 प्रति शेयर 6 फरवरी

IPOs This Week: 1 फरवरी से शुरू बजट वीक में 3 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।