Maharashtra Scooters Share Price: ये मिडकैप कंपनी ₹60 का डिविडेंड देगी, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट

Maharashtra Scooters Share Price: महाराष्ट्र स्कूटर्स के बोर्ड ने कंपनी के प्रत्येक शेयर पर 60 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी ने सोमवार 24 अप्रैक को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने योग्य शेयरधारकों की पहचान के लिए 30 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 4:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महाराष्ट्र स्कूटर्स का शेयर पिछले एक महीने में करीब 13.35% की तेजी आई है

Maharashtra Scooters के शेयर 26 अप्रैल को 2.95 फीसदी की तेजी के साथ 4761.50 रुपए पर बंद हुआ है। कंपनी ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 60 रुपए डिविडेंड देने वाली है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है। कंपनी ने बताया, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 10 रुपये के फेसवैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 600 फीसदी यानी 60 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।" महाराष्ट्र स्कूटर्स ने बताया कि अभी इस फैसले पर आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डरों से मंजूरी लिया जाना बाकी है।

कब है रिकॉर्ड डेट

महाराष्ट्र स्कूटर्स ने बताया कि डिविडेंड के उद्देश्य से योग्य शेयरधारकों की पहचान तय करने के लिए कंपनी ने 30 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है। बता दें कि रिकॉर्ड डेट, कंपनी की ओर से तय एक कट-ऑफ तारीख होती है, जो यह तय करती है कि कौन से शेयरधारक डिविडेंड पाने के लिए योग्य है।

खाते में कब आएगा डिविडेंड का पैसा?


30 जून को रिकॉर्ड डेट तय करने का मतलह है कि, 29 जून से महाराष्ट्र स्कूटर्स के शेयर एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करने लगेंगे। कंपनी ने बताया, "शेयरहोल्डरों से मंजूरी मिलने के बाद 28 या 29 जुलाई 2023 को योग्य शेयरधारकों के खाते में डिविडेंड का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।"

शेयरों में तेजी

इस बीच महाराष्ट्र स्कूटर्स के शेयर मंगलवार 25 अप्रैल को एनएसई पर 1.58% की तेजी के साथ 4,650.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 13.35% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव करीब 17.82% बढ़ा है।

कंपनी के बारे में

महाराष्ट्र स्कूटर्स, 5,291.43 करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू वाली एक मिडकैप कंपनी है। यह बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है। यह दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए प्रेशर डाई कास्टिंग डाई, कास्टिंग, जिग्स और फिक्स्चर का निर्माण शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।