Get App

Dividend Stocks: ₹25 के डिविडेंड पर 7% चढ़े शेयर, लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से 46% नीचे हैं भाव, आपके पास है?

Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट में शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में एस्ट्रा मुनाफा भी बनता है। ऐसा ही एक स्मॉलकैप स्टॉक है जिसने हर शेयर पर 25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इस ऐलान पर बुधवार को शेयर 7 फीसदी से अधिक उछल गए थे। दिन के आखिरी में भी इसकी अधिकतर तेजी कायम रही लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से यह 46% नीचे ही है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 8:43 AM
Dividend Stocks: ₹25 के डिविडेंड पर 7% चढ़े शेयर, लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से 46% नीचे हैं भाव, आपके पास है?
ADC India ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को 25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Dividend Stocks: टेलीकॉम और आईटी नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली एडीसी इंडिया ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025 के लिए 25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। इसकी रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुकी है। इस ऐलान पर अगले ही दिन यानी बुधवार 26 मार्च को इसके शेयर रॉकेट बन गए थे और कमजोर मार्केट में भी 7 फीसदी से अधिक उछल गए थे। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 5.74 फीसदी की बढ़त के साथ 1250.00 रुपये (ADC India Share Price) पर बंद हुआ था। हालांकि इंट्रा-डे में यह 7.69 फीसदी उछलकर 1273.00 रुपये तक पहुंचा था। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो लगातार सात दिनों तक ग्रीन रहने के बाद बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 728.69 प्वाइंट्स यानी 0.93% फिसलकर 77288.50 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.77% यानी 181.80 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23486.85 पर बंद हुआ था।

ADC India के डिविडेंड का क्या है रिकॉर्ड डेट?

एडीसी इंडिया ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को 25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने बुधवार 2 अप्रैल का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। शेयरहोल्डर्स के खाते में इसे 23 अप्रैल 2025 को या इससे पहले क्रेडिट कर दिया जाएगा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें