Divine Hira Jewellers IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, खुदरा निवेशकों ने खूब खरीदा था ₹90 का शेयर

Divine Hira Jewellers IPO Listing: डिवाइन हीरा ज्वैलर्स 22 कैरट के गोल्ड ज्वैलरी डिजाइन करके बेचती है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 4:12 PM
Divine Hira Jewellers IPO Listing: डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का ₹31.84 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की NSE SME पर लिस्टिंग हुई है।

Divine Hira Jewellers IPO Listing: गोल्ड ज्वैलरी बेचने वाली डिवाइन हीरा ज्वैलर्स के शेयरों की आज NSE SME पर फीकी एंट्री हुई और फ्लैट एंट्री के बाद शेयर टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 90 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 90 रुपये पर ही एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 85.50 रुपये (Divine Hira Jewellers Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5 फीसदी घाटे में हैं।

Divine Hira Jewellers IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का ₹31.84 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 मार्च तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ ओवरऑल 3.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 6.62 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 35,37,600 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 3 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने, 19 करोड़ रपुये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और बाकी 6.2 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में खर्च होंगे।


Divine Hira Jewellers के बारे में

जुलाई 2022 में बनी डिवाइन हीरा ज्वैलर्स 22 कैरट के गोल्ड ज्वैलरी डिजाइन करके बेचती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 28 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 91 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 1.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 13 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 183.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2024 में इसे 2.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 136.03 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

Paradeep Parivahan IPO Listing: 24% टूटने के बाद रिकवर होकर शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन घाटे में हैं आईपीओ निवेशक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।