Paradeep Parivahan IPO Listing: 24% टूटने के बाद रिकवर होकर शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन घाटे में हैं आईपीओ निवेशक

Paradeep Parivahan IPO Listing: पारादीप परिवहन कार्गो हैंडलिंग, शिप हसबैंड्री, स्टीवडोरिंग, ड्रेजिंग, कस्टम हाउस क्लियरेंस और ट्रांसपोर्टेशन की सर्विसेज मुहैया कराती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 4:12 PM
Paradeep Parivahan IPO Listing: पारादीप परिवहन का ₹44.86 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की BSE SME पर लिस्टिंग हुई है।

Paradeep Parivahan IPO Listing: ओडिशा की पारादीप परिवहन के शेयरों की आज BSE SME पर फीकी एंट्री हुई और लिस्ट होते ही शेयर लोअर सर्किट पर आ गए। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.78 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 98 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 78.40 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 20 फीसदी घट गई। आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में और झटका लगा।

टूटकर यह 74.48 रुपये (Paradeep Parivahan Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 24 फीसदी घाटे में चले गए। हालांकि फिर निचले स्तर से रिकवरी हुई और उछलकर यह 82.32 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ लेकिन फिर भी पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 16.00% घाटे में हैं।

Paradeep Parivahan IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च


पारादीप परिवहन का ₹44.86 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 मार्च तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल यह 1.78 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.33 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.65 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.66 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 45.78 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Paradeep Parivahan के बारे में

वर्ष 2000 में बनी पारादीप परिवहन कार्गो हैंडलिंग, शिप हसबैंड्री, स्टीवडोरिंग, ड्रेजिंग, कस्टम हाउस क्लियरेंस और ट्रांसपोर्टेशन की सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 2.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 6.56 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 15.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 5.90% फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 211.62 करोड़ पर पहुंच गया। अब चालू वित्त वर्ष 2025 की बात करें तो पहली छमाही में कंपनी को ₹5.18 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹137.94 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

Divine Hira Jewellers IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, खुदरा निवेशकों ने खूब खरीदा था ₹90 का शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।