Divine Power IPO Listing: एलुमिनियम और तांबे के बेयर और वाइंडिंग तार और स्ट्रिप तैयार करने वाली डिवाइन पावर (Divine Power) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 393 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 40 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 155 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 287.5 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Divine Power Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 162.75 रुपये (Divine Power Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी आईपीओ निवेशकों की पूंजी चार गुना बढ़ गई।
