पिछले संवत में उतार-चढ़ाव के साथ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 17,576.30 पर बंद हुआ। (Image- Pixabay)
Diwali Stocks Samvat 2079: दीवाली को नए वर्ष की शुरुआत माना जाता है और इस बार दीवाली से नया संवत 2079 शुरू हुआ है। पिछले संवत 2078 में वैश्विक स्तर पर सख्त मौद्रिक नीतियों और रूस-यूक्रेन की लड़ाई के चलते मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव रहा। पिछले साल दीवाली 4 नवंबर को थी।
पिछले संवत में उतार-चढ़ाव के साथ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 17,576.30 पर बंद हुआ। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 10 स्टॉक्स सुझाए हैं जिनके टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस की डिटेल्स नीचे दी जा रही है।
IDFC
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी (IDFC) इंवेस्टमेंट बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और वेल्थ मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनियों को वित्तीय और एडवायजरी सर्विसेज मुहैया कराती है। इसमें 78.5-76.5 रुपये की रेंज में खरीदारी की सलाह दी गई है। 70 रुपये का स्टॉप लॉस रख 100 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश कर सकते हैं। 78.20 रुपये के मौजूदा भाव (शुक्रवार 21 अक्टूबर को बीएसई पर बंद भाव) के हिसाब से इसमें निवेश पर 28 फीसदी मुनाफा मिल सकता है।
Axis Bank
सितंबर 2022 तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजे पर एक्सिस बैंक के शेयर शुक्रवार 21 अक्टूबर को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। अब निजी सेक्टर के इस दिग्गज बैंक में अगले संवत भी एक्सपर्ट दांव लगा रहे हैं। इसमें 818-800 रुपये की प्राइस रेंज में 750 रुपये का स्टॉप लॉस रखकर 1000 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश कर सकते हैं। शुक्रवार को 900.25 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इसमें निवेश पर 11 फीसदी मुनाफा मिल सकता है।
Aditya Birla Fashion
दिग्गज फैशन रिटेल कंपनी आदित्य बिरला फैशन के शेयर शुक्रवार को 329.30 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें 333-322 रुपये की प्राइस रेंज में 390 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है। मौजूदा भाव के हिसाब से इसमें 18 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। स्टॉप लॉस 300 रुपये रखना है।
Siemens
हैवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस के शेयरों में निवेश के लिए ब्रोकरेज फर्म 3500 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। 2813 रुपये के मौजूदा भाव के हिसाब से इसमें 24 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने 2820-2780 रुपये की प्राइस रेंज में 2640 रुपये के स्टॉप लॉस पर निवेश की सलाह दी है।
Bharti Airtel
टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी 5जी के दौर में जमकर मुनाफा कमवा सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए 900 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो 797.40 रुपये के मौजूदा भाव से 13 फीसदी का मुनाफा दे सकती है। इसमें 780-760 रुपये की प्राइस रेंज में निवेश की सलाह दी गई है और स्टॉप लॉस 700 रुपये पर रखें।
Cochin Shipyard
देश की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग और मेंटेनेंस फैसिलिटी कोचीन शिपयार्ड के शेयर शुक्रवार को 517.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। मोतीलाल ओसवाल ने इसमें 515-490 रुपये की प्राइस रेंज में 475 रुपये का स्टॉप लॉस रखकर 600 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह दी है। मौजूदा भाव के हिसाब से इसमें 16 फीसदी मुनाफा मिल सकता है।
Deepak Nitrite
स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी दीपक नाइट्राइट में 2241.40 रुपये के मौजूदा भाव पर निवेश कर 20 फीसदी मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें 2265-2230 रुपये की प्राइस रेंज में 2050 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाकर 2700 रुपये के टारगेट पर निवेश की सलाह दी गई है।
Tata Chemicals
देश की सबसे बड़ी केमिकल कंपनियों में शुमार टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा केमिकल्स में निवेश के लिए 1080 रुपये के स्टॉप लॉस पर 1400 रुपये का टारगेट फिक्स किया गया है। इसमें 1178-1150 रुपये के प्राइस रेंज में निवेश की सलाह दी गई है। शुक्रवार को यह 1143.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और इसके हिसाब से निवेशकों को इसमें निवेश पर 22 फीसदी मुनाफा मिल सकता है।
Hindustan Aeronautics Limited (HAL)
दिग्गज एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी एचएएल के शेयर शुक्रवार को 2401.90 रुपये के भाव पर बंद हुए थे और 2800 रुपये के टारगेट प्राइस के हिसाब से इसमें 17 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। इसमें 2465-2420 रुपये की प्राइस रेंज में 2270 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाकर निवेश कर सकते हैं।
Trent
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1427.05 रुपये के भाव पर बंद हुए थे और इसमें निवेश के लिए 1650 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया गया है जो मौजूदा भाव से 16 फीसदी अपसाइड है। इसमें 1414-1385 रुपये की प्राइस रेंज में 1300 रुपये के स्टॉप लॉस पर पैसे लगा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।