Diwali 2021 stock picks: भारतीय ब्रोकरेज व रिसर्ज फर्म Angel One (पूर्व में Angel Broking) ने दीवाली के मौके पर 16 स्टॉक्स को चुना है, जिन निवेशक मूहुर्त ट्रेडिंग या दीपावली के मौके पर खरीद सकते हैं। एंजेल वन के दीवाली स्टॉक पिक्स में अशोक लीलैंड (Ashok Leyland), PI इंडस्ट्रीज (PI Industries), HDFC बैंक (HDFC Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank), शोभा (Sobha), स्टोव क्राफ्ट (Stove Kraft), सफारी इंडस्ट्रीज (Safari Industries), AU स्मॉल फाइनेंस (AU Small Finance) जैसे शेयर शामिल हैं।
एंजेल वन ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में जिन स्टॉक्स को चुना है उनमें अशोक लीलैंड (टारगेट प्राइस 175 रुपये), सोना BLW प्रीसिस (टारगेट प्राइस 775 रुपये), रामकृष्ण फोर्जिंग (टारगेट प्राइस 1,545 रुपये) और सुप्रजीत इंजीनियरिंग (टारगेट प्राइस 425 रुपये) शामिल हैं।
Latent View Analytics IPO:प्राइस बैंड 190-197 रुपए निर्धारित, जानिए डिटेल
वहीं बैंकिंग सेक्टर में एजेंल वन ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को 1520 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ, फेडरल बैंक को 135 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ, HDFC बैंक को 1859 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ और श्रीराम सिटी यूनियन 3002 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।
केमिकल सेक्टर में ब्रोकरेज ने सिर्फ एक शेयर PI Industries को अपने टॉप पिक में शामिल किया है और इसे 3,950 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।
एंजेल वन के दीवाली टॉप पिक्स में जो अन्य स्टॉक शामिल हैं, उनमें कार्बोरंडम यूनिवर्सल (टारगेट प्राइस 1,010 रुपये), स्टोव क्राफ्ट (टारगेट प्राइस 1,288 रुपये), सफारी इंडस्ट्रीज (टारगेट प्राइस 979 रुपये), शोभा (टारगेट प्राइस 950 रुपये), व्हर्लपूल इंडिया (टारगेट प्राइस 2,760 रुपये), लेमन ट्री होटल (टारगेट प्राइस 64 रुपये) और एंबल एंटरप्राइजेज (टारगेट प्राइस 4,150 रुपये) शामिल है।
एजेंल वन ने एक नोट में कहा, "हमारा अनुमान है कि एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में बढ़ोतरी और प्रोविजनिंग में गिरावट के कारण बैंकों की इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में आय बढ़ेगी और बैंकिंग स्टॉक्स मार्केट की अगुआई करेंगे। हमारा यह भी अनुमान है कि दूसकी छमाही में आर्थिक गतिविधियों को और छूट मिलने के कारण एविएशन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, होटल्स, मल्टीप्लेक्सेज और रियल एस्टेट सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है।"