Diwali 2022: एक्सिस सिक्योरिटीज के पसंदीदा शेयर जो इस दिवाली से अगली दिवाली तक चमका सकते हैं आपकी किस्मत

FII की बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार रिटेल निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों के दम पर आउटपरफॉर्मेस कायम रखें हुए है

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
भारत की इकोनॉमी तमाम ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तुलनात्मक रुप से काफी मजबूत नजर आ रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Muhurat picks: एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी दिवाली पिक्स में ऐसे 9 शेयरों के नाम दिए है जो मूर्हुत ट्रेडिंग के नजरिए से सबसे बेहतर दांव साबित हो सकते है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि भारतीय बाजार का प्रदर्शन दुनिया के दूसरे बाजारों की तुलना में बेहतर रहा है। और उम्मीद भी भारतीय बाजार संवत 2079 में भी अपना आउटपरफॉर्मेंस जारी रखेंगे।

    भारत की इकोनॉमी तमाम ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तुलनात्मक रुप से काफी मजबूत नजर आ रही है। भारतीय कंपनियों का प्रदर्शनन भी काफी बेहतर रहा है और इनके फंडामेटल्स भी काफी अच्छे दिख रहे है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर एक्सिस सिक्योरिटीज ने ITC पर 380 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    वही Ashok Leyland में 175 रुपये के लक्ष्य के लिए, Polycab India में 2860 रुपये के लक्ष्य के लिए, Sundaram Finance में 2490 रुपये के लक्ष्य के लिए, Indian Hotels Company में 375 रुपये के लक्ष्य के लिए, IDFC First bank में 70 रुपये के लक्ष्य के लिए, Westlife development में 870 रुपये के लक्ष्य के लिए, NOCIL में 300 रुपये के लक्ष्य के लिए, Aptus Value Housing Finance में 350 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।


    म्यूचुअल फंड भारत के सबसे पसंदीदा स्टॉक में घटा रहे अपनी होल्डिंग, जानिए क्या है वजह

    गौरतलब है कि पिछले दिवाली से अब तक भारतीय बाजार ने दूसरे उभरते बाजारों औऱ ग्लोबल बाजारों की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत की इकोनॉमी का आउटलुक मजबूत बना हुआ है। FII की बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार रिटेल निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों के दम पर आउटपरफॉर्मेस कायम रखें हुए है।

    पिछली दिवाली से 11 अक्टूबर 2022 तक निफ्टी में 5 फीसदी की गिरावट आई है जबकि इसी अवधि में S&P500 और इमेजिंग मार्केट इंडेक्स में 22 और 29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। भारतीय बाजारों में पिछले 1 सालों में काफी परिपक्वता दिखाई है। यहीं वह वजह है जिसके कारण भारतीय बाजार में दुनिया के दूसरे बाजारों की तुलना में बहुत पैनिक देखने को नहीं मिला है और बेंचमार्क इंडेक्स दूसरे ग्लोबल इंडेक्स की तुलना में आउटपरफॉर्म करते नजर आए है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।