Get App

Diwali 2022: एक्सिस सिक्योरिटीज के पसंदीदा शेयर जो इस दिवाली से अगली दिवाली तक चमका सकते हैं आपकी किस्मत

FII की बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार रिटेल निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों के दम पर आउटपरफॉर्मेस कायम रखें हुए है

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 18, 2022 पर 4:33 PM
Diwali 2022: एक्सिस सिक्योरिटीज के पसंदीदा शेयर जो इस दिवाली से अगली दिवाली तक चमका सकते हैं आपकी किस्मत
भारत की इकोनॉमी तमाम ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तुलनात्मक रुप से काफी मजबूत नजर आ रही है।

Muhurat picks: एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी दिवाली पिक्स में ऐसे 9 शेयरों के नाम दिए है जो मूर्हुत ट्रेडिंग के नजरिए से सबसे बेहतर दांव साबित हो सकते है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि भारतीय बाजार का प्रदर्शन दुनिया के दूसरे बाजारों की तुलना में बेहतर रहा है। और उम्मीद भी भारतीय बाजार संवत 2079 में भी अपना आउटपरफॉर्मेंस जारी रखेंगे।

भारत की इकोनॉमी तमाम ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तुलनात्मक रुप से काफी मजबूत नजर आ रही है। भारतीय कंपनियों का प्रदर्शनन भी काफी बेहतर रहा है और इनके फंडामेटल्स भी काफी अच्छे दिख रहे है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर एक्सिस सिक्योरिटीज ने ITC पर 380 रुपये का लक्ष्य दिया है।

वही Ashok Leyland में 175 रुपये के लक्ष्य के लिए, Polycab India में 2860 रुपये के लक्ष्य के लिए, Sundaram Finance में 2490 रुपये के लक्ष्य के लिए, Indian Hotels Company में 375 रुपये के लक्ष्य के लिए, IDFC First bank में 70 रुपये के लक्ष्य के लिए, Westlife development में 870 रुपये के लक्ष्य के लिए, NOCIL में 300 रुपये के लक्ष्य के लिए, Aptus Value Housing Finance में 350 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें