Diwali 2025 पोर्टफोलियो ने कमजोर बाजार में भी दिया शानदार रिटर्न, जानिए इसमें कौन-कौन शेयर शामिल

दिवाली 2025 पोर्टफोलियो के लिए हमने बॉटम-अप एप्रोच का इस्तेमाल किया। हमारे पोर्टफोलियो में 9 सेक्टर के शेयर शामिल थे। इनमें लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर शामिल थे। हमारा फोकस पोर्टफोलियो के डायवर्सिफिकेशन पर था

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 12:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले साल अक्तूबर के बाद से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर रहा है।

मनीकंट्रोल के दीवाली 2025 पोर्टफोलियो का प्रदर्शन कमजोर बाजार में भी शानदार रहा। पिछले साल अक्तूबर में दिवाली थी। तब से अब तक निफ्टी 50 में डबल-डिजिट गिरावट आई है। इस दौरान निफ्टी 500 सूचकांक में भी करीब 5 फीसदी गिरावट आई है। इसके मुकाबले दिवाली 2025 पोर्टफोलियो का रिटर्न डबल डिजिट में रहा है।

इन वजहों से बाजार का सेंटीमेंट खराब

पिछले साल अक्तूबर के बाद से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर रहा है। इस साल फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई शुरू हुई। इसने शेयर बाजारों पर दबाव और बढ़ा दिया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी, क्रूड की ऊंची कीमतों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी का बाजार पर खराब असर पड़ा।


पोर्टफोलियो के डायवर्सिफिकेशन पर फोकस

दिवाली 2025 पोर्टफोलियो के लिए हमने बॉटम-अप एप्रोच का इस्तेमाल किया। हमारे पोर्टफोलियो में 9 सेक्टर के शेयर शामिल थे। इनमें लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर शामिल थे। हमारा फोकस पोर्टफोलियो के डायवर्सिफिकेशन पर था। हमने आईटी स्टॉक्स, ऑयल एंड गैस, पावर एंड यूटिलिटीज, टेलीकॉम और इंश्योरेंस स्टॉक्स से दूरी बनाई। इसका फायदा हमें मिला।

ज्वेलरी स्टॉक्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा 

ज्वेलरी स्टॉक्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इसने हमारे पोर्टफोलियो को मजबूती दी। इनमें Sky Gold & Diamonds, Thangamayil Jewellery और Shanti Gold International सबसे आगे रहे। हमने बैंक, एनबीएफसी और एएमसी पर भी भरोसा किया। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और एसबीआई ने अच्छे प्रॉफिट दिए। पर्ल ग्लोबल, साई लाइफ साइंसेज और सुरक्षा डायग्नॉस्टिक का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें: MDR पर आई बड़ी खबर, Paytm, Pine Labs सहित पेमेंट एग्रीगेटर्स कंपनियों के शेयर क्रैश

कैश रखने का मिला बड़ा फायदा 

हमने कैश का भी अच्छा लेवल बनाए रखा। शुरुआत में यह 12 फीसदी था, जबकि फरवरी में मध्यपूर्व क्राइसिस शुरू होने पर यह 19 फीसदी के पीक पर था। इससे हमें निवेश के मौकों का फायदा उठाने में आसानी हुई। हमारे पोर्टफोलियो के कुछ शेयरों का प्रदर्शन खराब रहा। इनमें रॉयल आर्किड होटल्स, ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन और एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

hero and zero shares

बाजार की स्थितियां अब भी चैलेंजिंग 

बाजार की स्थितियां अब भी चैलेंजिंग हैं। FIIs की बिकवाली जारी है। जियोपॉलिटिकल रिस्क हाई है। मानसून की कमजोर बारिश का असर ग्रामीण इलाकों में मांग पर पड़ सकता है। मनीकंट्रोल जल्द नया दिवाली पोर्टफोलियो पेश करेगा। उम्मीद है कि इसमें शामिल शेयरों का प्रदर्शन भी शानदार रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।