Get App

Diwali Celebrations : मनीष चोखानी के मनी मेकिंग मंत्र, कैपिटल मार्केट और बैंकिंग शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Diwali picks : मनीष चोखानी ने आगे कहा कि नवंबर-दिसंबर के बाद स्थिति और बेहतर होगी। खराब खबरों के बावजूद बाजार ज्यादा नहीं गिरा है। हम टेक्नोलॉजी और ब्रान्ड बनाने पर फोकस कर रहे हैं। जानकारी और ज्ञान के जरिए ही लक्ष्मी मिलती है। टेक्नोलॉजी डेवलप होने में 5-10 साल लगते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 2:22 PM
Diwali Celebrations : मनीष चोखानी के मनी मेकिंग मंत्र, कैपिटल मार्केट और बैंकिंग शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई
Market trend : मनीष जी की राय है कि कैपिटल मार्केट और बैंकिंग आगे अच्छा कर सकते हैं। 30-35 साल के ऑन्त्रेप्रेन्योर कुछ नया कर गुजरते हैं। TCS से लेकर ICICI BANK तक इसके कई उदाहरण हैं

Diwali Blockbuster : दिवाली के मौके पर मार्केट के मेगा ट्रेंड पर बात करने के लिए आज हमारे साथ हैं एनाम होल्डिंग्स के डायरेक्टर मनीष चोखानी। मनीष जी देश के दिग्गज फाइनेंशियल एक्सपर्ट और निवेशक के तौर पर जाने जाते हैं। कंपनियों के अर्निंग्स ग्रोथ कब सुधरेंगे, नए संवत में कमाई की सबसे बड़ी थीम क्या होगी, या फिर हार्ड और फाइनेंशियल में से कौन एसेट अच्छा करेंगे? इन तमाम सवालों के जवाब देने मनीष चोखानी ने कहा कि बाजार नीचे जाने के मूड में नहीं है। बाजार धीरे-धीरे मजबूती की ओर कदम बढ़ा रहा है। अर्निंग्स का भी मोमेंटम सुधर रहा है। आगे बाजार के लिए अच्छी खबरें आने की उम्मीद है।

नवंबर-दिसंबर के बाद स्थिति और बेहतर होगी

मनीष चोखानी ने इस बातचीत में आगे कहा कि नवंबर-दिसंबर के बाद स्थिति और बेहतर होगी। खराब खबरों के बावजूद बाजार ज्यादा नहीं गिरा है। हम टेक्नोलॉजी और ब्रान्ड बनाने पर फोकस कर रहे हैं। जानकारी और ज्ञान के जरिए ही लक्ष्मी मिलती है। टेक्नोलॉजी डेवलप होने में 5-10 साल लगते हैं। भारत में अगले 10-20 साल में तेज ग्रोथ दिखेगी। कई नई कंपनियां ग्लोबल बन सकती हैं। भारत में हेल्थकेयर पर खास फोकस रहेगा।

सोना और चांदी परफॉर्मिंग एसेट्स नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें