Get App

Diwali 2022 Pick| अपने पोर्टफोलियो को मुनाफे से रोशन करना चाहते हैं? जानिए क्या है Ashvin Shetty की सलाह

मोल्ड-टेक की स्थिति अपने कारोबारी क्षेत्र में इतनी मजबूत है कि दूसरी कंपनियों के लिए उसमें सेंध लगाना बहुत मुश्किल है। अगले तीन से पांच साल में कंपनी की तेज ग्रोथ की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 5:41 PM
Diwali 2022 Pick| अपने पोर्टफोलियो को मुनाफे से रोशन करना चाहते हैं? जानिए क्या है Ashvin Shetty की सलाह
पिछले कई सालों से Mold-Tek की ग्रोथ करीब 20 फीसदी बनी हुई है।

अगर आप इस दिवाली ऐसे शेयर पर दांव लगाना चाहते हैं जो आपके पोर्टफोलियो को मुनाफे से रोशन कर दे तो फिर आपको Ashvin Shetty की सलाह ठीक से जान लेनी चाहिए। Marcellus Investment Managers के को-फाउंडर अश्विन शेट्टी ने स्मॉलकैप शेयर Mold-Tek Packaging को अपनी पसंद बताई है।

Mold-Tek Packaging मार्सेलल के लिटिल चैंप पोर्टफोलियो का हिस्सा है। यह कंपनी पैकेजिंग बिजनेस से जुड़ी प्रमुख कंपनी है। यह पेंट, लुब्रिकेंट, एफएमसीजी एंड फू्ड्स इंडस्ट्री के लिए डेकोरेटिव पैकेजिंग कनटेनर्स भी बनाती है। इंडिया में पहली बार इसी कंपनी ने इन-माउल्ड लेबल (IML) डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स और क्यूआर कोडेड पैकेजिंग प्रोडक्ट्स लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें : Multibagger Stock : इस शेयर ने 1 लाख बना दिए 5.72 लाख, अब फिर क्यों भरने लगा उड़ान?

शेट्टी का मानना है कि मोल्ड-टेक की स्थिति अपने कारोबारी क्षेत्र में इतनी मजबूत है कि दूसरी कंपनियों के लिए उसमें सेंध लगाना बहुत मुश्किल है। उन्हें अगले तीन से पांच साल में कंपनी की तेज ग्रोथ का भरोसा है। तीन वजहों से कंपनी बहुत मजबूत स्थिति में हैं। पहला, प्रोडक्ट इनोवेशन, बैकवॉर्ड इंटिग्रेशन और कस्टमर स्टिकनेस।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें