Diwali picks: आनंद राठी की टॉप दिवाली पिक्स, अगली दीवाली तक चमका सकती हैं आपकी किस्मत

हम आपके लिए लेकर आए है कुछ विस्फोटक निवेश आइडिया। ब्रोकरेज के कुछ ऐसी टॉप पिक्स जो आपके पोटफोलियो को समृद्धि और रोशन बना देंगी। इस कड़ी में आज जानते हैं ANAND RATHI की दिवाली पिक्स

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 2:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मिडकैप में आनंद राठी को दीवाली पिक के तौर पर आईआरबी इंफ्रा, टाटा टेक , ज्युपिटर वैगंस, गर्डनरीच और बीईएमएल जैसे शेयर पसंद हैं

Diwali picks: इस दिवाली कुछ धमाकेदार हो जाए। दिवाली मौका होता है शुभ निवेश का। इस खास मौके के लिए हम आपके लिए लेकर आए है कुछ विस्फोटक निवेश आइडिया। ब्रोकरेज के कुछ ऐसी टॉप पिक्स जो आपके पोटफोलियो को समृद्धि और रोशन बना देंगी। इस कड़ी में आज जानते हैं ANAND RATHI की दिवाली पिक्स। आनंद राठी की दीवाली में हिंदुस्तान जिंक, आईआरबी इंफ्रा, टाटा टेक, ज्युपिटर वैगंस, गर्डनरीच और बीईएमएल जैसे शेयर शामिल हैं।

लार्ज कैप में आनंद राठी को हिंदुस्तान जिंक पसंद है। ब्रोकरेज का कहना है कि दीवाली 2024 से अगली दीवाली तक इस स्टॉक में 680/750 रुपए का टारगेट मिल सकता है। यहां से यह स्टॉक 42 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

मिडकैप में आनंद राठी को दीवाली पिक के तौर पर आईआरबी इंफ्रा, टाटा टेक , ज्युपिटर वैगंस, गर्डनरीच और बीईएमएल जैसे शेयर पसंद हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि दीवाली 2024 से अगली दीवाली तक आईआरबी इंफ्रा में 79/86 रुपए का टारगेट मिल सकता है। यहां से यह स्टॉक 62 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।


आनंद राठी की दूसरी मिड कैप दीवाली पिक टाटा टेक है। ब्रोकरेज का मानना है कि दीवाली 2024 से अगली दीवाली तक टाटा टेक में 1360/1450 रुपए का टारगेट मिल सकता है। यहां से यह स्टॉक 38 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

आनंद राठी की अगली मिड कैप दीवाली पिक JUPITER WAGONS है। ब्रोकरेज का मानना है कि दीवाली 2024 से अगली दीवाली तक JUPITER WAGONS में 700/760 रुपए का टारगेट मिल सकता है। यहां से यह स्टॉक 56 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

दिवाली पर एन जयकुमार के निवेश मंत्र, फार्मा और डेटा सेंटर से जुड़े शेयरों में होगी कमाई

आनंद राठी की एक और मिड कैप दीवाली पिक GARDEN REACH SHIP है। ब्रोकरेज का मानना है कि दीवाली 2024 से अगली दीवाली तक GARDEN REACH SHIP में 2425/2650 रुपए का टारगेट मिल सकता है। यहां से यह स्टॉक 64 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

आनंद राठी की अगली मिड कैप दीवाली पिक BEML है। ब्रोकरेज का मानना है कि दीवाली 2024 से अगली दीवाली तक BEML में 4800/5400 रुपए का टारगेट मिल सकता है। यहां से यह स्टॉक 38 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।