दिवाली पर एन जयकुमार के निवेश मंत्र, फार्मा और डेटा सेंटर से जुड़े शेयरों में होगी कमाई

एन जयकुमार की राय का है कि काफी करेक्शन के बाद अब प्राइवेट बैंकों में वैल्यू बाइंग के अच्छे मौके दिख रहे हैं। एचडीएफसी बैंक उनको अच्छा लग रहा है। उनका कहना है कि जहां दूसरे बैंकों में प्राइस करेक्शन देखने को मिला है। वहीं, एचडीएफसी बैंक में टाइम करेक्शन दिखा है

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement
अपने पसंदीदा सेक्टर पर बात करते हुए एन जयकुमार ने कहा कि उनको फॉर्मा सेक्टर अच्छा लग रहा है। ये एक डिफेंसिव सेक्टर है। इस गिरावट में फार्मा में निवेश के अच्छे मौके हैं।

बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे PRIME SECURITIES के MD एन जयकुमार। कैपिटल मार्केट में कई दशक का अनुभव रखने वाले एन जयकुमार इक्विटी रिसर्च और वेल्थ मैनेजमेंट में अथॉरिटी माने जाते हैं। आइये दिवाली के मौके पर उनसे निवेश और समृद्धि के मंत्र समझते हैं।

बाजार पर बात करते हुए एन जयकुमार ने कहा कि बाजार में काफी अतिउत्साह देखने को मिल रहा था। जिससे पहले से ही करेक्शन की चेतावनी भी मिल रही थी। बाजार में एक यूफोरिया सा चल रहा था। लेकिन अगर आप इंडेक्स पर नजर डालें तो कोई बड़ी कटौती नहीं हुई। सिर्फ 5-6 फीसदी का हल्का करेक्शन ही आया है। कुछ स्टॉक्स में 25-40 फीसदी कर की गिरावट आई है।

6 महीनों से करेक्शन चालू है लेकिन दिखा अब


वास्तव में पिछले 6 महीनों से करेक्शन चालू था। भले ही वह इंडेक्स में न दिख रहा हो। लेकिन पोर्टफोलियो पर इसका असर दिख रहा था। डिफेंस और दूसरे पीएसयू शेयरों में काफी करेक्शन देखने को मिला है। वास्तव में करेक्शन पहले से हो रहा था लेकिन यह दिख अब रहा है। उनका ये भी मानना है कि ये करेक्शन बाजार के लिए अच्छा है।

करेक्शन के बाद अब प्राइवेट बैंकों में वैल्यू बाइंग के अच्छे मौके

एन जयकुमार की राय का है कि काफी करेक्शन के बाद अब प्राइवेट बैंकों में वैल्यू बाइंग के अच्छे मौके दिख रहे हैं। एचडीएफसी बैंक उनको अच्छा लग रहा है। उनका कहना है कि जहां दूसरे बैंकों में प्राइस करेक्शन देखने को मिला है। वहीं, एचडीएफसी बैंक में टाइम करेक्शन दिखा है। अगली दो तिमाहियों में एचडीएफसी बैंक में तेजी आती दिखेगी। इसके साथ ही दूसरे प्राइवेट बैंक भी तेजी पकड़ेंगे।

लैब ग्रोन डाइमेंड का कारोबार ट्रेंट में जाना खटका

टाटा ग्रुप से शेयरों पर बात करते हुए एन जयकुमार ने कहा कि उनको लैब ग्रोन डाइमेंड का कारोबार ट्रेंट में जाना खटका है। वैसे इसको टाइटन में जाना चाहिए था। इस पर कंपनी की तरफ से कोई सफाई भी नहीं आई है।

Stocks of the day : कल की भारी गिरावट के बाद संभलने की कोशिश में बाजार, इन शेयरों में दिख रहा जोरदार एक्शन

इस समय ऑटो स्टॉक महंगे

ऑटो शेयरों पर बात करते हुए एन जयकुमार ने कहा कि इस सेक्टर में मांग कमजोर है। कंज्यूमर इंफ्लेशन भी चिंता का कारण है। इस समय ऑटो स्टॉक महंगे दिख रहे हैं। यहां से इनमें किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। ऑटो सेक्टर ओवर वैल्यूड है। कंज्यूमर साइकिल के पीक पर हुंडई का आईपीओ आया। इसका असर स्टॉक की लिस्टिंग पर दिखा है।

फॉर्मा सेक्टर अच्छा लग रहा

एन जयकुमार ने आगे कहा कि स्टॉक एक्सचेंज बिजनेस में सेक्युलर ग्रोथ संभव है। स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े बिजनेस में लगातार ग्रोथ की उम्मीद है। अपने पसंदीदा सेक्टर पर बात करते हुए एन जयकुमार ने कहा कि उनको फॉर्मा सेक्टर अच्छा लग रहा है। ये एक डिफेंसिव सेक्टर है। इस गिरावट में फार्मा में निवेश के अच्छे मौके हैं। फार्मा के वैल्यूएशन भी अच्छे लग रहे हैं। इस समय फार्मा फंड्स में निवेश करना चाहिए। फार्मा के अलावा टॉवर और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियां भी एन जयकुमार को अच्छी लग रही हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।