Diwali Picks : दिवाली से पहले देविना मेहरा के समृद्धि मंत्र, जानें अगले संवत में कहां बरसेंगी लक्ष्मी

दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच होगी। दिवाली से दिवाली तक के बाजार के सफर पर नजर डालें तो 20 अक्टूबर तक निफ्टी ने 27 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं बैंक निफ्टी ने 18 फीसदी, मिडकैप ने 43 फीसदी और स्मॉलकैप ने 41 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 11:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देविना का कहना है कि IT पर उनका ओवरवेट नजरिया बरकरार है। IT सेक्टर की दिक्कतें कम हुई हैं। मिडकैप से लार्जकैप IT पर फोकस शिफ्ट हुआ है

दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार को अब एक नवंबर को होने वाली मुहूर्त ट्रेंडिंग का इंतजार है। आपकी दिवाली को खास बनाने के लिए मार्केट के बड़े जानकारों से लगातार बात होती रहेगी ताकि आप अगली दिवाली तक के लिए जगमगाता हुआ पोर्टफोलियो आप बना सकें। इस कड़ी में आज बात करने के लिए हैं First Global की Chairperson और MD देविना मेहरा। इंवेस्टमेंट की दुनिया में देविना जी के पास 3 दशक से ज्यादा का अनुभव है। HDFC BK, Amazon, Apple जैसे शेयरों पर देविना मेहरा ने सबसे पहले भरोसा जताया था। आइये देविना जी से समझते हैं कि अगली दिवाली तक के लिए क्या रणनीति रखनी चाहिए।

पहले बाजार पर बात कर लेते हैं। बता दें कि दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच होगी। दिवाली से दिवाली तक के बाजार के सफर पर नजर डालें तो 20 अक्टूबर तक निफ्टी ने 27 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं, बैंक निफ्टी ने 18 फीसदी, मिडकैप ने 43 फीसदी और स्मॉलकैप ने 41 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

दिवाली से दिवाली तक ((20 अक्टूबर तक रिटर्न) ट्रेंट ने 211 फीसदी, BEL ने 105 फीसदी और M&M ने 94 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, बजाज ऑटो ने 85 फीसदी, भारती एयरटेल ने 82 फीसदी और BPCL ने 78 फीसदी रिटर्न दिया है।


Hot stocks : बाजार में कंसोलीडेशन के बीच ये दो शेयर इसी हफ्ते करा सकते हैं बंपर कमाई, जानिए जोमैटो में क्या हो रणनीति

देविना मेहरा की राय

देविना मेहरा का कहना है कि बाजार में कुछ थीम पर सतर्क रहने की जरुरत है। बाजार में थोड़ा करेक्शन का अनुमान था। लार्जकैप में ज्यादा रिस्क नजर नहीं आ रहा है। बाजार के कुछ पॉकेट को लेकर चिंताएं हैं। निवेशक IPO को लॉटरी जैसा समझ रहे हैं। बैंकिंग का आउटलुक दूसरे सेक्टर्स से अलग होगा। पिछले 5 साल में निफ्टी बैंक ने निफ्टी को अंडरपरफॉर्म किया है।

देविना का कहना है कि IT पर उनका ओवरवेट नजरिया बरकरार है। IT सेक्टर की दिक्कतें कम हुई हैं। मिडकैप से लार्जकैप IT पर फोकस शिफ्ट हुआ है। हर थीम के पीछे भागने की जरुरत नहीं हैं। कैपिटल गुड्स सेक्टर पर अब अंडरवेट हैं। फार्मा और हेल्थ पर ओवरवेट नजरिया बढ़ता गया है। देविना ने बताया कि वे ऑटो कंपोनेट पर भी ओवरेवेट हैं। केमिकल सेक्टर पसंद आ रहा है।

देविना ने बताया के उनके फंड की तरफ से FMCG में भी धीरे निवेश बढ़ाया जा रहा है। इंश्योरेंस सेक्टर में एक्सपोजर कम है। केमिकल और FMCG को भी पोर्टफोलियो में जगह दी जा रही है। कमोडिटी पर चीन के असर पर नजर रहेगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।