Get App

दिवाली पर मुनाफे का धमाका : मार्केट की सबसे बड़ी आवाज़ रमेश दमानी से जानें नए संवत में कहां बनेगा पैसा

Diwali picks : बुल मार्केट में अब भी करेक्शन चल रहा है। बाजार में करेक्शन आते रहेंगे लेकिन बुल मार्केट जारी रहेगा। बाजार हर साल 20 फीसदी नहीं चला तो खराब बात है, ये धारणा गलत है। उतार-चढ़ाव वाले बाजार में ही मौके मिलते हैं। अगले 1 साल भी बाजार दायरे में रहे तो भी दिक्कत नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2025 पर 5:30 PM
दिवाली पर मुनाफे का धमाका : मार्केट की सबसे बड़ी आवाज़ रमेश दमानी से जानें नए संवत में कहां बनेगा पैसा
रमेश दमानी को नए संवत में बाजार से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। उनका कहना है कि कैपिटल वहां ज्यादा है जहां रिटर्न मिलता है। पैसा अभी चीन जैसे बाजारों में जा रहा है

Diwali picks : रमेश दमानी का कहना है कि पिछला 1 साल बाजार के लिए चुनौती भरा रहा है। इस अवधि में FIIs और ट्रंप दोनों ने मार्केट के लिए मुश्किल खड़ी की है। लेकिन हौसले बढ़ाने वाली बात ये रही कि हमने भी हार नहीं मानी। एक से बढ़कर एक कदम उठाए। डिमांड बढ़ाने के लिए GST 2.0, इनकम टैक्स कट, रेट कट जैसे बड़े फैसले लिए गए। वो अलग बात है इन बडे़ रिफॉर्म के बाद भी बाजार परफॉर्म नहीं कर पाया। बाजार में मौजूद मौकों और चुनौतियों को समझाने के लिए यहां हमारे साथ है एक बेहद खास मेहमान। ये हैं मार्केट की सबसे बड़ी आवाज़ रमेश दमानी। रमेश दमानी जी उन लोगों में है जो बाजार की धड़कन को अच्छे से जानते समझते है। इनसे जानेंगे कि बाजार का विजय उत्सव आखिर कब शुरु होगा।

रमेश दमानी की राय : कॉर्पोरेट टैक्स कटौती के बाद GST कट बहुत बड़ा रिफॉर्म

बुल मार्केट में अब भी करेक्शन चल रहा है। बाजार में करेक्शन आते रहेंगे लेकिन बुल मार्केट जारी रहेगा। बाजार हर साल 20 फीसदी नहीं चला तो खराब बात है, ये धारणा गलत है। उतार-चढ़ाव वाले बाजार में ही मौके मिलते हैं। अगले 1 साल भी बाजार दायरे में रहे तो भी दिक्कत नहीं है। दुनिया में शेयर बाजार के साथ सोना और बॉन्ड भी साथ चल रहे हैं। भारतीय बाजार छोटी अवधि में अंडरपरफॉर्म कर रहा है। सरकार की ओर से GST रिफॉर्म एक बड़ा कदम है। कॉर्पोरेट टैक्स कटौती के बाद GST कट बहुत बड़ा रिफॉर्म है।

रेयर अर्थ कंपनियों को पोर्टफोलियो में जोड़ा

रमेश दमानी ने बताया कि वे भारतीय कंपनियों पर लंबी अवधि के लिए दांव लगा रहे हैं। हाल में रेयर अर्थ कंपनियों को पोर्टफोलियो में जोड़ा है। कई सालों से कंजम्प्शन शेयर पोर्टफोलियो में हैं। अच्छे कारोबार को सस्ते में लेना बहुत जरूरी है। बाजार में हमेशा सस्ते शेयर होते हैं सिर्फ खोजने की जरूरत होती है। बाजार में निवेश का 2-3 साल पहले जैसा मौका है।

रेलवे शेयरों से निकले, डिफेंस में निवेश बरकरार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें