Get App

Gold Import Rules: सरकार ने गोल्ड पर और बढ़ाई सख्ती, आयात पर लगा दी नई लिमिट

Gold Import Rules: सरकार ने सोने के आयात पर नियम और सख्त कर दिए हैं। अब एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत कंपनियां एक लिमिट में ड्यूटी फ्री इंपोर्ट कर सकेंगी। साथ ही, पहली बार आवेदन करने वाली कंपनियों की फैक्ट्री जांच भी अनिवार्य होगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 14, 2026 पर 9:36 PM
Gold Import Rules: सरकार ने गोल्ड पर और बढ़ाई सख्ती, आयात पर लगा दी नई लिमिट
गोल्ड इंपोर्ट करने वाली कंपनियों को हर 15 दिन में अपनी परफॉर्मेंस रिपोर्ट जमा करनी होगी।

Gold Import Rules: सरकार ने गुरुवार को सोने के आयात को लेकर नियम और सख्त कर दिए। अब एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत कोई भी कंपनी अधिकतम 100 किलो सोना ही आयात कर सकेगी। पहले इस स्कीम में सोने के आयात की कोई सीमा तय नहीं थी।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब सरकार ने एक दिन पहले ही सोने और चांदी पर आयात शुल्क दोगुना किया है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच सरकार विदेशी मुद्रा बचाने की कोशिश कर रही है।

क्या है एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम?

इस स्कीम के तहत ज्वेलरी एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को कच्चा माल बिना ड्यूटी के आयात करने की अनुमति मिलती है। यानी कंपनियां सोना, पैकेजिंग मटेरियल, फ्यूल, ऑयल और दूसरे जरूरी इनपुट्स बिना आयात शुल्क दिए मंगा सकती हैं, बशर्ते उनका इस्तेमाल एक्सपोर्ट प्रोडक्ट बनाने में हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें