बाजार में लगातार पांचवे दिन तेज बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी नवंबर का निचला भी तोड़कर 23700 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी की भी रिकवरी की तमाम कोशिशें नाकाम रही है। india vix 5% ज्यादा उछला है। मिडैकप और स्मॉलकैप में हालात और ज्यादा खराब है। दोनों इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरे है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 200 डेली मूविंग एवरेज के काफी करीब पहुंचा है। इस बीच बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। ऑटो, मेटल और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट रही। तीनों इंडेक्स करीब 2% फिसले है। सरकारी बैंक, कैपिटल गुड्स और फार्मा भी एक फीसदी से ज्यादा नीचे आया। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
