Get App

Dixon Tech Shares: तीन वजहों से ब्रोकरेज फर्म ने घटाया टारगेट प्राइस, 8% टूट गए डिक्सन के शेयर

Dixon Tech Shares: मार्च तिमाही में मजबूत मार्जिन के बाद अधिकतर ब्रोकरेज फर्मों ने डिक्सन टेक पर आने वाले समय को लेकर पॉजिटिव रुझान दिखाया है। हालांकि इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड की और टारगेट प्राइस में कटौती की तो शेयर धड़ाम से गिर गए। जानिए ब्रोकरेज फर्म ने ऐसा क्यों किया और नया टारगेट प्राइस क्या है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 21, 2025 पर 3:45 PM
Dixon Tech Shares: तीन वजहों से ब्रोकरेज फर्म ने घटाया टारगेट प्राइस, 8% टूट गए डिक्सन के शेयर
Dixon Tech Shares: ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने डिक्सन टेक की रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती की तो निवेशक धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे।

Dixon Tech Shares: ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने डिक्सन टेक की रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती की तो निवेशक धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे। इसके चलते निवेशक धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे और यह करीब 8 फीसदी टूट गया। निचले स्तर पर खरीदारी के चलते शेयरों ने कुछ संभलने की कोशिश तो की लेकिन अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 5.79 फीसदी की गिरावट के साथ 15607.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.81 फीसदी टूटकर 15272.75 रुपये तक आ गया था। ब्रोकरेज फर्म ने तीन प्वाइंट्स पर इसकी रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती की है।

किन तीन प्वाइंट्स पर Dixon Tech पर ब्रोकरेज हुआ ब्रेयरेश?

जेएम फाइनेंशियल ने तीन वजहों से डिक्सन टेक की रेटिंग घटाई है। एक तो ये कि वीवो के साथ उत्पादन शुरू करने में देरी और एचकेसी के साथ डिस्प्ले सब-असेंबली, जिसके कारण ब्रोकरेज ने अनुमान में कटौती की। दूसरा ये कि अगले वर्ष 2026 में मोबाइल प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के बंद होने पर कॉम्पटीशन बढ़ने के आसार। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे सभी कंपनियों के लिए यह एक समान खुला मैदान बन जाएगा। वहीं तीसरी वजह रिच वैल्यूएशन है जिसके चलते ब्रोकरेज फर्म का मामना है कि अब अधिक तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं। इन सब वजहों से ब्रोकरेज फर्म ने इसकी रेटिंग को खरीदारी से घटाकर होल्ड कर दी और टारगेट प्राइस को 16500 रुपये से घटाकर 15650 रुपये कर दिया है।

नोमुरा ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस को 21,202 रुपये से घटाकर 22,005 रुपये किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डिक्सन की मार्च तिमाही उसकी उम्मीद से बेहतर रही। मोबाइल सेगमेंट का परफॉरमेंस घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट में शानदार रहा। नोमुरा का कहना है कि इसका व्यापक क्लाइंट बेस, अधिग्रहण और रणनीतिक साझेदारी के चलते इसे प्रतिस्पर्धात्मक रूप से बढ़त हासिल है। ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 20 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड और 8 ने सेल रेटिंग दी है। सबसे अधिक 21,202 रुपये का टारगेट प्राइस नोमुरा ने और सबसे कम 8696 रुपये का टारगेट प्राइस मॉर्गन स्टैनले ने दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें