रिलायंस के दम पर बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने मिली। निफ्टी निचले स्तर से करीब 70 अंक सुधरा। लेकिन निफ्टी बैंक पर दबाव कायम है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी नजर आई। मेटल, एनर्जी, FMCG और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टाटा ग्रुप शेयरों में दूसरे दिन भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टाटा कंज्यूमर 5% की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। टाटा कम्युनिकेशंस 4 सत्रों में 16% दौड़ा। वहीं आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने दो स्टॉक्स पर दांव लगाया। डीलर्स ने अशोक लीलैंड पर खरीदारी की सलाह दी है। जबकि डिक्सन टेक्नोलॉजी पर बिकवाली की राय दी है।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने अशोक लीलैंड के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। शेयर में डीलर्स की BTST करने यानी कि आज खरीदने और बेचने की सलाह दी है। इस हफ्ते कंपनी की एनालिस्ट और इनवेस्टर्स मीट है। डीलर्स के मुताबिक 1-2 हफ्तों में 3-4% चल सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इस टेक्नोलॉजी शेयर में बिकवाली करने की राय दी। इस शेयर में डीलर्स की STBT करने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की राय है। उनका कहना है कि आज घरेलू फंड्स की तरफ से इस शेयर में बिकवाली हुई है। HNIs के मुताबिक इस शेयर में 40-50 रुपये की गिरावट की आशंका है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)