Stocks to Trade: गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

DLF के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 630 के स्ट्राइक वाली पुट 27.55 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 09, 2025 पर 11:12 AM
Dalmia Bharat पर Asit C Mehta Investment Interrmediates के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1910 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: भारत और पाकिस्तान की वॉर के बीच बाजार नर्वस नजर आ रहा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलता हुआ दिखाई दिया। बैंक निफ्टी में 500 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव नजर आया। वहीं INDIA VIX 6% से ज्यादा ऊपर दिखाई दिया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने डीएलएफ पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि कविता जैन ने भारत फोर्ज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए बीईएल पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने डालमिया भारत पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः DLF

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने DLF के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 630 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27.55 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Bharat Forge Future


Arihant Capital की कविता जैन ने Bharat Forge में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bharat Forge में 1145 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1165/1189 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1120 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः BEL

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने BEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BEL में 319 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 333 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 314 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Dalmia Bharat

Asit C Mehta Investment Interrmediates के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से Dalmia Bharat का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Dalmia Bharat के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1910 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 2300 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।