DLF ने Srijan Group के साथ की बड़ी डील, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?

DLF ने कोलकाता की करोड़ों की IT प्रॉपर्टी बेची है। क्या है इसकी डील का मकसद, किसके साथ हुई है डील, इसका शेयरों पर क्या असर होगा। सबकुछ जानिए इस खबर में।

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 8:48 PM
DLF ने ये साफ किया है कि यह डील कंपनी के कुल बिजनेस का छोटा हिस्सा है।

देश की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी DLF Ltd ने कोलकाता में अपनी एक बड़ी IT प्रॉपर्टी को बेचने का फैसला किया है। इस प्रॉपर्टी की कुल कीमत ₹693 करोड़ तय की गई है।

यह डील Srijan Realty Pvt Ltd और उसकी सहयोगी कंपनियों के साथ हुई है। DLF ने बताया है कि यह सौदा 16 अप्रैल 2025 को पक्का हुआ है। इसे पूरा करने में करीब 12 महीने तक का समय लग सकता है।

DLF की डील में क्या है?


DLF ने जो संपत्ति बेची है, उसमें दो बड़ी चीजें शामिल हैं। पहली 25.9 एकड़ फ्रीहोल्ड जमीन है यानी उस पर कंपनी का पूरा मालिकाना हक है। दूसरी DLF Tech Park बिल्डिंग है। इसमें ऑफिस स्पेस है और इसे किराये पर दिया जा सकता है। इसका कुल साइज 10.54 लाख वर्ग फुट (Leasable Area) है।

यह एक स्लम्प सेल (Slump Sell) है। इसका मतलब है कि पूरी यूनिट को एक साथ बेचा गया है, टुकड़ों में नहीं।

DLF ने किसके साथ डील की?

इस प्रॉपर्टी को Srijan Group की दो सहयोगी कंपनियों- Gangapurna Projects LLP और Makalu Builders LLP ने खरीदा है। ये DLF के प्रमोटर ग्रुप से नहीं जुड़ी हुई हैं। पूरा पेमेंट नकद में किया जाएगा।

DLF ने क्यों बेचा?

DLF ने ये साफ किया है कि यह डील कंपनी के कुल बिजनेस का छोटा हिस्सा है। इससे FY24 में सिर्फ 2.11% रेवेन्यू आया था। यह कंपनी की मूल योजना या स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं है यानी यह Companies Act के तहत 'Material Undertaking' नहीं है।

कंपनी पहले से ही अपने बिजनेस को रियल एस्टेट डेवलपमेंट और हाई-मार्जिन सेगमेंट्स की ओर केंद्रित कर रही है। यह डील DLF को कैश फ्लो मजबूत करने, फोकस शार्प करने और बेहतर रिटर्न वाली प्रॉपर्टीज में इनवेस्ट करने में मदद करेगी।

DLF के शेयरों का हाल

DLF के शेयर 16 अप्रैल को BSE पर ₹656.60 पर बंद हुए। इसमें 0.91% की हल्की गिरावट दर्ज हुई, यानी ₹6.05 की कमी। बीते 1 साल में DLF के शेयरों में 25% से अधिक गिरावट आई है। इस साल यानी 2025 में अब तक निवेशकों को 20.45% का नेगेटिव रिटर्न मिला है।

यह भी पढ़ें : Swaraj Engines का Q4 में मुनाफा 29% बढ़ा, देगी ₹104.50 का डिविडेंड; शेयर ने छुआ 52 वीक का नया हाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।