स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Industries) के शेयरों में 11 जून को 6 प्रतिशत की तेजी रही। दिन में शेयर पिछली क्लोजिंग से 7 प्रतिशत तक उछलकर 2,278 रुपये के हाई तक गया। बाद में 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 2255.30 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने रेनॉल्ड्स पेन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सैनफोर्ड L.P., लक्जमबर्ग ब्रांड्स S.à r.l., नेवेल यूरोप S.à r.l., NWL वैलेंस सर्विसेज S.A.S. और NWL स्विट्जरलैंड S.à r.l. के साथ एक एसेट परचेज एग्रीमेंट किया है। सौदे में ये सभी सेलर हैं।
यह एग्रीमेंट रेनॉल्ड्स (Reynolds) ब्रांड के तहत पेन, मार्कर, हाइलाइटर और स्कूल का सामान बनाने और बेचने से जुड़ी कुछ संपत्तियों, संबंधित कॉन्ट्रैक्ट्स, कर्मचारियों, बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) और उनसे जुड़ी देनदारियों को खरीदने के लिए है।
इस प्रस्तावित सौदे में सेलर्स से अलग-अलग एसेट ट्रांसफर के तौर पर नीचे दिए गए एसेट्स और उनसे जुड़ी पहचानी गई देनदारियों को खरीदना शामिल है...
(i) रेनॉल्ड्स पेन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से प्लांट, मशीनरी और मोल्ड्स, कॉन्ट्रैक्ट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स
(ii) लक्जमबर्ग ब्रांड्स S.à r.l. से कॉपीराइट्स, ट्रेडमार्क्स और डोमेन नेम
(iii) सैनफोर्ड L.P. से पेटेंट्स/डिजाइंस।
एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि इनवेंट्री की कीमत को छोड़कर, इस सौदे की कुल वैल्यू 37 लाख अमेरिकी डॉलर है। भारतीय करेंसी में यह 35.43 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। डोम्स इंडस्ट्रीज ने कहा है कि उसकी एग्रीमेंट वाली किसी भी सेलर कंपनी में कोई शेयरहोल्डिंग नहीं है। ट्रांजेक्शन के 1 जुलाई 2026 तक कंप्लीट होने की उम्मीद है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। इस डील का कंपनी के मैनेजमेंट या कंट्रोल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह ट्रांजेक्शन एसेट की खरीद है और इसमें कंपनी की शेयरहोल्डिंग या कंट्रोल में कोई बदलाव नहीं होगा।
Doms Industries ने शेयर बाजारों को यह भी बताया है कि ट्रांजेक्शन के कंप्लीट होने के बाद काम पूरा होने के बाद वह रेनॉल्ड्स पेन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 'Reynolds' ब्रांड का इस्तेमाल करने के लिए रॉयल्टी-फ्री लाइसेंस देगी। वहीं सैनफोर्ड L.P., डोम्स इंडस्ट्रीज को 'पेपर मेट' ब्रांड का इस्तेमाल करने के लिए रॉयल्टी-फ्री लाइसेंस देगी। दोनों ही मामलों में ये शर्तें उन डिटेल्ड लाइसेंस एग्रीमेंट के अनुरूप होंगी, जिन पर आगे साइन किए जाएंगे।
इसके अलावा इस ट्रांजेक्शन में कुछ सहायक एग्रीमेंट भी शामिल हैं, जैसे IP असाइनमेंट एग्रीमेंट और सप्लाई एग्रीमेंट। इसके तहत रेनॉल्ड्स पेन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डोम्स इंडस्ट्रीज को पेन की टिप्स सप्लाई करेगी। इन सभी एग्रीमेंट्स पर ट्रांजेक्शन पूरा होने के समय साइन किए जाएंगे।
दिसंबर 2023 में लिस्ट हुई थी Doms Industries
Doms Industries दिसंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1200 करोड़ रुपये का था। कंपनी का मार्केट कैप 13600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 6 महीनों में 11 प्रतिशत नीचे आया है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 531.89 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 54 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2026 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,049.64 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 219.51 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।