Get App

ट्रंप ने शेयर बाजार में कराई इनसाइडर ट्रेडिंग? एक पोस्ट और निवेशकों को लाखों करोड़ों का फायदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह जब अपनी सोशल मीडिया साइट 'ट्रूथ' पर निवेशकों को शेयर मार्केट में खरीदारी की सलाह दी, तो उस वक्त शेयर बाजार भारी उठापटक के दौर में था। ट्रंप ने लिखा, "THIS IS A GREAT TIME TO BUY!!! DJT" यानी "यही खरीदारी का सबसे शानदार मौका है। डीजेटी।" इस पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद शेयर बाजार का पूरा माहौल बदल गया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 7:04 PM
ट्रंप ने शेयर बाजार में कराई इनसाइडर ट्रेडिंग? एक पोस्ट और निवेशकों को लाखों करोड़ों का फायदा
ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शेयर खरीदने वालों ने मोटा मुनाफा कमाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह जब अपनी सोशल मीडिया साइट 'ट्रूथ' पर निवेशकों को शेयर मार्केट में खरीदारी की सलाह दी, तो उस वक्त शेयर बाजार भारी उठापटक के दौर में था। ट्रंप ने लिखा, "THIS IS A GREAT TIME TO BUY!!! DJT" यानी "यही खरीदारी का सबसे शानदार मौका है। डीजेटी।" इस पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद शेयर बाजार का पूरा माहौल बदल गया। ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के लगभग सभी देशों पर लगाए ऊंचे टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोकने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद ग्लोबल मार्केट्स में शानदार तेजी आई।

S&P 500 इंडेक्स दिन के अंत में 9.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ और सिर्फ एक दिन में 4 ट्रिलियन डॉलर के नुकसान की भरपाई कर ली, जो पिछले चार दिनों में हुआ था। इस तेजी के बाद डोनाल्ड ट्रंप का यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि एक्सपर्ट्स इस पोस्ट को लेकर ट्रंप पर सवाल उठा रहे हैं। व्हाइट हाउस की पूर्व एथिक्स एडवोकेट रिचर्ड पेंटर ने कहा, "उन्हें यह नियंत्रण पसंद आ रहा है, लेकिन उन्हें सतर्क रहना चाहिए। इनसाइडर जानकारी पर ट्रेडिंग करना या दूसरों को ऐसा करने में मदद करना कानून के खिलाफ है। ट्रंप की पोस्ट के बाद शेयर खरीदने वालों ने मोटा मुनाफा कमाया।"

क्या पोस्ट करते वक्त ट्रंप ने फैसला ले लिया था?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें