Dalal Street:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ के डर से शेयर बाजार में आज 10 फरवरी को जमकर बिकवाली देखी गई। इसके चलते BSE सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई है। ट्रंप की योजना अमेरिका में आने वाले सभी स्टील और एल्युमीनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की है। यहां उन शेयरों के बारे में बताया गया है जिन्हें इस खबर के चलते सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। यहां दिए गए शेयरों में करीब 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
