Get App

डोनाल्ड ट्रंप को समझ में आएगा उनकी हठ का नतीजा, बाजार को राष्ट्रवाद की घुट्टी पिलाने से नहीं चलेगा काम

डॉनल्ड ट्रंप को उनकी हठ का नतीजा समझ में आएगा। अब वो कह रहे हैं कि देश शेयर बाजार से बड़ा है। जहां मार्केट में राष्ट्रवाद जुड़ा,वहां गड़बड़ है। शेयर बाजार राष्ट्रवाद की चिंता नहीं करता, वो अपनी लय में चलता है। शेयर बाजार में अहम ये है कि निवेश में कौन ज्यादा पैसे बनाता है। अगर अमेरिका में पैसा नहीं बनेगा तो पैसा शिफ्ट होगा। पिछले साल अमेरिका में जमकर पैसा बना। वही पैसा वहां से चुटकी में निकल भी सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2025 पर 12:33 PM
डोनाल्ड ट्रंप को समझ में आएगा उनकी हठ का नतीजा, बाजार को राष्ट्रवाद की घुट्टी पिलाने से नहीं चलेगा काम
अनुज का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 47,500-47,800 मेक ऑर ब्रेक लेवल है। अगर 47,500 टूटा तो 47,000 जाने का रास्ता खुलेगा

बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल भारतीय बाजारों ने शानदार हिम्मत दिखाई थी। काफी खराब संकेतों के बावजूद कल बाजार रिकवर होकर दिन के हाई पर बंद हुए। आज और कल बाजार को शायद एक नया ट्रेंड दें। 22,314 और 22,676, ये 2 मेक ऑर ब्रेक लेवल होंगे। 22,314 यानी कल का लो और 22,676 यानी परसों का हाई। 22,676 और 22,314 का मिड पॉइंट है 22,495। कल हम 22,498 पर बंद हुए। इसका मतलब समझें, हम एक रेंज के ठीक बीच में हैं। कल फिर FIIs की बिकवाली बढ़ी। इन्होंने करीब 2800 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सिर्फ इंडसइंड बैंक में कल 2100 करोड़ की डिलीवरी बिकी है। काफी हद तक FIIs की बिकवाली इंडसइंड में रही होगी। कल निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है। ऐसे में बाजार में वोलैटिलिटी थोड़ी बढ़ सकती है।

बाजार: अब आगे क्या ?

अब डॉनल्ड ट्रंप को उनकी हठ का नतीजा समझ में आएगा। अब वो कह रहे हैं कि देश शेयर बाजार से बड़ा है। जहां मार्केट में राष्ट्रवाद जुड़ा,वहां गड़बड़ है। शेयर बाजार राष्ट्रवाद की चिंता नहीं करता, वो अपनी लय में चलता है। शेयर बाजार में अहम ये है कि निवेश में कौन ज्यादा पैसे बनाता है। अगर अमेरिका में पैसा नहीं बनेगा तो पैसा शिफ्ट होगा। पिछले साल अमेरिका में जमकर पैसा बना। वही पैसा वहां से चुटकी में निकल भी सकता है। अगर पैसा भारत में बनेगा तो पैसा यहां आएगा। देखिये चीन में कैसे भर-भर कर पैसा आ रहा है। पैसे को सिर्फ रिटर्न चाहिए,कहानियां नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें