Get App

Dow Jones hits 40,000: पहली बार 30 अमेरिकी कंपनियों का इंडेक्स 40000 के पार, इस शेयर ने भरी चाबी

Dow Jones hits 40,000: अमेरिका की 30 बड़ी कंपनियों के शेयरों के उतार-चढ़ाव को मापने वाला डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार 16 मई को पहली बार 40 हजार के पार चला गया। हालांकि यह लेवल बरकरार नहीं रह सका और कारोबारी दिन के आखिरी में यह फिसलकर रेड जोन में बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 40,051.05 तक पहुंचा था और दिन के आखिरी में 38.62 प्वाइंट्स यानी 0,1 फीसदी की गिरावट के साथ 39,869.38 पर बंद हुआ

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 17, 2024 पर 7:36 AM
Dow Jones hits 40,000: पहली बार 30 अमेरिकी कंपनियों का इंडेक्स 40000 के पार, इस शेयर ने भरी चाबी
Dow Jones hits 40,000: गुरुवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने पहली बार 40 हजार का लेवल पार किया लेकिन फिर यह रेड जोन में आकर बंद हुआ। इंट्रा-डे में डाउ जोन्स को रिकॉर्ड ऊंचाई पर Walmart ने पहुंचाया।

Dow Jones hits 40,000: अमेरिका की 30 बड़ी कंपनियों के शेयरों के उतार-चढ़ाव को मापने वाला डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार 16 मई को पहली बार 40 हजार के पार चला गया। हालांकि यह लेवल बरकरार नहीं रह सका और कारोबारी दिन के आखिरी में यह फिसलकर रेड जोन में बंद हुआ। हालांकि गिरावट एकदम मामूली ही है। इससे पहले डाउ जोन्स ने 40 हजार का अहम मनोवैज्ञानिक लेवल पार किया जिस लेवल के काफी नजदीक यह इस साल की शुरुआत में ही पहुंच गया था। हालांकि हाई इंटेरेस्ट रेट से जुड़ी चिंताओं ने इसे वापस खींच लिया था। अब कंपनियों के मजबूत वित्तीय नतीजे और महंगाई के नरम आंकड़ों ने इसे तगड़ा सपोर्ट किया और यह पहली बार 40 हजार के पार चला गया। इंट्रा-डे में यह 40,051.05 तक पहुंचा था और दिन के आखिरी में 38.62 प्वाइंट्स यानी 0,1 फीसदी की गिरावट के साथ 39,869.38 पर बंद हुआ।

Walmart ने पहुंचाया Dow Jones को 40,000 के पार

गुरुवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने पहली बार 40 हजार का लेवल पार किया लेकिन फिर यह रेड जोन में आकर बंद हुआ। इंट्रा-डे में डाउ जोन्स को रिकॉर्ड ऊंचाई पर वालमार्ट ने पहुंचाया। मार्च तिमाही के मजबूत नतीजे के दम पर वालमार्ट के शेयर गुरुवार को 7 फीसदी उछल गए। इस साल यह 21 फीसदी मजबूत हुआ है।

अमेरिकी इनफ्लेशन के नरम आंकड़ों से निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें