Jindal Steel Q4 Result: जिंदल ग्रुप की स्टील कंपनी के लिए मार्च 2026 तिमाही धमाकेदार रही। मार्च तिमाही में सालाना आधार पर यह भारी घाटे से उबरते हुए तगड़े मुनाफे में आ गए। रेवेन्यू की मजबूत ग्रोथ और ऑपरेटिंग लेवल पर सुधार के दम पर कंपनी सालाना आधार पर ₹304 करोड़ के घाटे से ₹1041 करोड़ के कंसालिडेटेड मुनाफे में आ गई। मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर ₹2 का डिविडेंड मिलेगा। इसका असर सोमवार 4 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर भी दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले गुरुवार 30 अप्रैल को बीएसई पर यह 0.40% की गिरावट के साथ ₹1,223.85 पर बंद हुआ था।
