Dr Morepan ने वैलनेस प्रोडक्ट लॉन्च किए, इनके जरिए घटा सकते हैं अपना वजन

कंपनी को इस प्रोडक्ट से 1 साल में 30 से 35 करोड़ रुपए की आय का अनुमान है। 5 साल में इस प्रोडक्ट से होने वाली आय बढ़कर 200 करोड़ रुपए हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में वजन घटाने वाले प्रोडक्ट्स का बाजार 12,000 करोड़ रुपए का है। 2035 तक करीब 25 फीसदी भारतीय मोटापे से ग्रस्त होंगे

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 3:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोरपेन लेबोरेटरीज लिमिटेड एक प्रमुख फार्मा कंपनी है। इसके पास अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र हैं

भारतीयों में बढ़ते मोटापे को देखते हुए Dr Morepan ने वैलनेस प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इन प्रोडक्ट के जरिए आप अपना वजन मेंटेन कर सकते हैं। इससे कंपनी को अगले 5 साल में से 200 करोड रुपए का रेवेन्यू होने का अनुमान है। इस पर कंपनी के सीईओ वरुण सूरी ने सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा से बात करते हुए कहा कि Dr. Morepen का नया वैलनेस प्रोडक्ट बाजार में लॉन्च हो गया है। इससे लोगों को वजन घटाने में मदद मिलेगी। यह एक सप्लिमेंट है। इस सप्लिमेंट की कीमत 599 से शुरू होगी।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को इस प्रोडक्ट से 1 साल में 30 से 35 करोड़ रुपए की आय का अनुमान है। 5 साल में इस प्रोडक्ट से होने वाली आय बढ़कर 200 करोड़ रुपए हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में वजन घटाने वाले प्रोडक्ट्स का बाजार 12,000 करोड़ रुपए का है। 2035 तक करीब 25 फीसदी भारतीय मोटापे से ग्रस्त होंगे। कंपनी का कारोबार 16 फीसदीकी दर से बढ़ रहा है।

मोरपेन लेबोरेटरीज लिमिटेड एक प्रमुख फार्मा कंपनी है। इसके पास अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र हैं। कंपनी नए API के लिए कई DMF और COS दाखिल करके जेनेरिक क्रांति का लाभ उठाने के लिए तैयार है।। मसूलखाना, परवाणू और बद्दी में कंपनी R&D केंद्र हैं। मोरपेन के भरोसेमंद ब्रैंड डॉ. मोरपेन और गब वर्ल्ड, स्वास्थ्य सेवा, ब्यूटू और OTC उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करते हैं। 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा और 82 से अधिक देशों में उपस्थिति के साथ, मोरपेन लैबोरेटरीज 800 से अधिक उत्पाद बनाती है।


रेलीगेयर मामले में बर्मन परिवार को RBI से बड़ी राहत, शेयर 4 फीसदी से ज्यादा भागा

मोरपेन लेबोरेटरीज के शेयर पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 1.64 रुपए यानी 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 85.43 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। स्टॉक का ट्रंडिंग वॉल्यूम 4,660,018 शेयर और मार्केट कैप 4,691 करोड़ रुपए है। यह स्टॉक आज 87.50 रुपए पर खुला था। वहीं, कल 87.23 रुपए पर बंद हुआ था। स्टॉक का आज का हाई 87.50 रुपए और 52 वीक हाई 100.90 रुपए है। स्टॉक 1 हफ्ते में 0.43 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल जनवरी से अब तक इसने 76.31 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में ये शेयर 101.29 फीसदी भागा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।